Bihar news प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप, बोले – नीतीश सरकार सिर्फ 5 लोगों के भरोसे चल रही है, विधायक-मंत्री का कोई सुनने वाला नहीं

बिहार समाचार प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- नीतीश सरकार सिर्फ 5 लोगों के नाम पर चल रही है, नेता-मंत्री का कोई सुनने वाला नहीं
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर बिहार में अफसरों का जंगल राज स्थापित करने के लिए जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 13 करोड़ बिहार के लोगों का भविष्य सिर्फ 5 लोग ही तय कर रहे हैं। उक्त बातें प्रशांत किशोर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि वह 5 लोग है, पहले नीतीश कुमार खुद और उनके द्वारा चुने गए 4 सेवानिवृत्त अफसर जिनकी ना तो कोई संवैधानिक और ना ही जनता के प्रति किसी तरह की कोई जवाबदेही है।

बिहार समाचार प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- नीतीश सरकार सिर्फ 5 लोगों के नाम पर चल रही है, नेता-मंत्री का कोई सुनने वाला नहींनीतीश कुमार ने सत्ता का इस तरह का केंद्रीकरण किया है कि जनता की तो छोड़िए नीतीश राज में अफसर विधायक और सांसद की भी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में अफसरों का जंगल राज चल रहा है जो दिन में कलम के माध्यम से लूट रहे हैं। अफसर कोई भी काम बिना पीसी के नहीं करता। लालू जी के समय अपराधी रात को लूट-पाट करते थे लेकिन नीतीश कुमार के राज में अफसर दिन में ही लूट-पाट कर रहे है।बिहार समाचार प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- नीतीश सरकार सिर्फ 5 लोगों के नाम पर चल रही है, नेता-मंत्री का कोई सुनने वाला नहीं

अफसर राज का परिणाम यह है कि पिछले कुछ सालों में बिहार में भ्रष्टाचार में बहुत ही तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

Trending News