Bihar news पिंजरा पोल गौशाला के समीप स्थापित गांधी जी की प्रतिमा का होगा स्मारक रूप में विकास: गरिमा

Bihar news Gandhi ji's statue installed near Pinjra Pol Gaushala will be developed as a memorial: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर के ऐतिहासिक पिंजरा पोल गौशाला मार्केट के प्रवेश द्वार पर स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल को स्मारक रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम बोर्ड से करीब 15 लाख लागत वाले विस्तृत प्रारूप वाली योजना पहले ही पारित की गई है।Bihar news Gandhi ji's statue installed near Pinjra Pol Gaushala will be developed as a memorial: Garima

मंगलवार को स्थल निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर ने मौके पर मौजूद गौशाला कमेटी के सचिव सुरेश सिंघानिया और अन्य को स्वीकृत योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पिंजरा पोल गौशाला महात्मा गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ा एक ऐतिहासिक स्मारक है। इसके साथ ही श्रीमती सिकारिया ने बताया कि गौशाला मार्केट के प्रवेश द्वार के दोनों छोर पर बने खंबों का सौंदर्यीकरण के साथ वहां प्रतीक रूप में गांधी जी के दो चरखे स्थापित किए जायेंगे। जिसको सीसे को चादर के अंदर सजाया जाएगा।Bihar news Gandhi ji's statue installed near Pinjra Pol Gaushala will be developed as a memorial: Garima

प्रतिमा स्थल को स्मारक रूप में विकसित करने के लिए मार्बल और टाइल्स का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावें स्मारक स्थल पर सुंदर लाइटिंग और ग्रील के अंदर नया फ्लावर बेड बना का फूल लगाए जाएंगे।इस योजना को स्वीकृति दिलाने के लिए महापौर का आभार व्यक्त करते हुए गौशाला संचालन समिति के सचिव सुरेश सिंघानिया ने कहा कि हमारी महापौर गरिमा देवी सिकारिया की सोच शुरू से ही विकासवादी होने के साथ नगर निगम क्षेत्र के ऐतिहासिक धरोहरों के सुरक्षा और संवर्द्धन के प्रति संवेदनशील रही है।

Trending News