Agra News: भाकियू महाशक्ति ने किया संगठन का किया विस्तार

Agra News: Bhakiyu Mahashakti expanded the organization  
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

पिनाहट: कस्बा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित कर संगठन से जुड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।

Agra News: Bhakiyu Mahashakti expanded the organization

 
सोमवार दोपहर दो बजे भदरोली के कल्याणपुर में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रमुख सचिव श्रवण सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में किसानो की समस्याओं और सदस्यता विस्तार के लिए बैठक रखी गईं जिसमे जिलाध्यक्ष के साथ साथ जिला प्रतिनिधि मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहें। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बड़ी संख्या में लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई। संगठन के विस्तार में रमाकांत शर्मा को जिला मंत्री, रिंकू तोमर को जिला सचिव तथा सतीश चंद्र को बाह ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाया गया।

Agra News: Bhakiyu Mahashakti expanded the organization

 

इस दौरान बैठक में भाकियू के समस्त पदाधिकारी तथा पेविंद्र सिंह जिला युवा आगरा, जिला सचिव रामराज,तहसील मीडिया प्रभारी मोहित परिहार, गवर्नर सिंह, ध्रुव सिंह भदोरिया, रामकेश शर्मा ,किशोरी लाल चौहान, राजेश शर्मा, सोवरन सिंह, प्रदीप कुमार आदि उपस्थिति रहे।

Trending News