संवाददाता –राजेन्द्र कुमार
वैशाली /लालगंज । जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव के निर्देश पर राम पारस भारती के नेतृत्व में एक जांच टीम जिसमें हरेंद्र राम, बबलू कुमार ,राम पुकार पासवान,और सीता देवी भी शामिल थी, घटनास्थल पर जाकर पीड़ित और गांव वालों से जिन्होंने घटना को आंखों देखा है, से जानकारी इकट्ठा किया।

सभी लोगों ने बताया कि पीड़ित गंगिया देवी पति जय किशुनराम, धर्मेंद्र कुमार राम, रविंद्र राम,रेखा देवी, सरिता देवी का उस जमीन पर लगभग 60 वर्षों से घर है। यह सभी भूपति स्वर्गीय मुरली मनोहर प्रसाद कि खिदमत करते थे, इन लोगों के पूर्वजों को ही जमीन मालिक ने बसाया था। स्वर्गीय भूपति का कोई संतान इन महादलितों को उजारना नहीं चाहता है। सबों की सहमति से शांतिपूर्ण ढंग से घर बनाकर महादलित रह रहे थे। लेकिन भूमाफियाओं ने महादलित समझकर उनके घर को उजाड़ने की कोशिश किया है।
भाकपा माले केजांच टीम के जाने के बाद करताहां थाना कांड संख्या 110/24 दर्ज किया गया है। जांच टीम के सभी सदस्यों औरपार्टी के जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद यादव ने गरीबों पर हमला करने वाले भू माफियाओं को अभिलंब गिरफ्तार करने, पिरीत महादलित को सुरक्षा प्रदान करने, तथा लालगंज अंचल अधिकारी से घटना स्थल का निरीक्षण करते इन गरीबों को जमीन का पर्चा देने की मांग की है। मांग पूरा नहीं होने पर इसी सितंबर में माले आंदोलन करेगी।