Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दधिकांदों मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 28 August 2024
Prayagraj News:प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दधिकांदों मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रभारी जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में दधिकांदों मेला के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।

Prayagraj News:प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दधिकांदों मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्नबैठक में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों से मेले के सकुशल आयोजन के सम्बंध में सुझाव मांगे गये, जिसपर समितियों के सदस्यों के द्वारा ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों को सही कराने, साफ-सफाई, पेयजल एवं चौड़ीकरण हेतु तोड़े गये मार्गों एवं नालियों को ठीक कराये जाने, पेड़ो की छटाई, सीवर का ढक्कन सड़क के लेबल पर किए जाने, सभी गलियों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था किए जाने व ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था किए जाने हेतु कहा गया।

प्रभारी जिलाधिकारी ने नगर निगम, विकास प्राधिकरण, पीडब्लूडी, विद्युत व अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को कल दिनांक 28.08.2024 को ही दधिकांदों मेला वाले स्थलों का भ्रमण कर आयोजन समितियों के सदस्यों के द्वारा बैठक में उठाये गये बिंदुओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दधिकांदों मेला लगने वाले स्थानों तथा मार्गों पर ढीले एवं जर्जर तारों को तत्काल ठीक कराने, पीडीए के द्वारा चौड़ीकरण हेतु तोड़े गये नालियों एवं सड़कों को आवागमन योग्य बनाने व नगर निगम को साफ-सफाई, एण्टीलार्वा का छिड़काव, फागिंग, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइटों एवं मार्गों को तत्काल ठीक कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दधिकांदों मेला वाले स्थलों पर एम्बुलेंस तथा चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है तथा अग्निशमन विभाग को मेला वाले स्थलों पर अग्निशमन की गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News:प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दधिकांदों मेला की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
प्रभारी जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नगर को सम्बंधित क्षेत्रों के अपर नगर मजिस्टेªटों एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। प्रभारी जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला आयोजन समितियों को अपने वालंटियर नियुक्त करने तथा उनकी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है।
इस अवसर पर डीसीपी नगर श्री दीपक भूकर ने कहा कि मेले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जायेगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि दधिकांदों मेला कार्यक्रम चूंकि एक धार्मिक कार्यक्रम है अतः धार्मिक कार्यक्रम को शोभनीय व उसकी गरिमा को बनाये रखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर डीजे में केवल भक्ति संगीत ही बजाया जाये। इस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, अपर नगर मजिस्टेªटगण सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के साथ-साथ दधिकांदों मेला आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक 28 अगस्त को
Next: Prayagraj News प्रभारी जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर सर्वाधिक संख्या में असंतोषजनक फीडबैक व शिकायतो के प्रकरणों के डिफाल्टर पाये जाने पर 78 अधिकारियों का माह अगस्त के वेतन आहरण के दिए निर्देश

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.