Bihar News प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा संत घाट में मना श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Bihar News Shri Krishna Janmashtami festival celebrated at Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya branch Sant Ghat
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

यह भी एक सत्य तथ्य है कि केवल श्रीकृष्ण ही सोलह कला सम्पूर्ण देव हुए हैं। श्रीकृष्ण में शारीरिक आरोग्यता और सुन्दरता की, आत्मिक बल और पवित्रता की तथा दिव्य गुणों की अत्यन्त पराकाष्ठा थी। मनुष्य चोले में जो सर्वोत्तम जन्म हो सकता है, वह उनका था। अन्य कोई भी व्यक्ति शारीरिक या आत्मिक दोनों दृष्टिकोणों से इतना सुन्दर, आकर्षक, प्रभावशाली और प्रभुत्वशाली नहीं हुआ।

Bihar News Shri Krishna Janmashtami festival celebrated at Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya branch Sant Ghat
सतयुग से लेकर कलियुग के अन्त तक अन्य कोई भी इतना महान न हुआ है, न हो सकता है।
श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व इतना महान और आकर्षक था कि यदि आज भी वे इस पृथ्वी पर कुछ देर के लिए प्रगट हो जायें तो सभी उनके सामने नत – मस्तक हो जायेंगे और मुग्ध होकर उनकी छवि निहारते खड़े रहेंगे।Bihar News Shri Krishna Janmashtami festival celebrated at Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya branch Sant Ghat

यह बातें ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी जी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की उपलक्ष पर उपस्थित अतिथि एवं भाई बहनों को बताई इसके पश्चात श्री कृष्णा और राधे की आरती की गई और बड़े ही धूमधाम से चैतन्य श्री कृष्णा जन्मोत्सव मनाया गया ।

Trending News