संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
जिला पश्चिमी चंपारण अंतर्गत भितहां प्रखंड के जदयू अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया विभव कुमार राय कि हथियारों का एक पखवाड़ा बाद भी बगहा पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है और न पुलिस किसी हत्यारे को गिरफ्तार ही कर सकी है।
जिसके कारण ग्रामीणों और उनके परिजनों में भाई का माहौल कायम है। इस संबंध में मृतक स्वर्गीय विभव राय के पुत्र एवं ग्रामीणों ने पश्चिम चंपारण के जिला अधिकारी तथा चंपारण रेंज के पुलिस उप महा निरीक्षक को एक आवेदन देते हुए चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही शीघ्र हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का नेतृत्व जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध डॉक्टर एनएन शाही कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि 7 अगस्त की शाम धनहा थाना के तमकुहवा बाजार में विवेक ठाकुर के सैलून मेंबैठने के क्रम में अपराधियों ने सरेआम उनके सर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।