Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन सूची नए सिरे से , तैयारी शुरू

जनवाद टाइम्स 23 August 2024
Bihar News-Election list of Tirhut Graduates constituency renewed, preparations begin
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 तथा मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की डीएम ने की समीक्षा बैठक ।
हाजीपुर, 23 अगस्त।
आज समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में बिहार विधानसभा के तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन सूची को नए सिरे से तैयार करने के संबंध में समीक्षा बैठक की।Bihar News-Election list of Tirhut Graduates constituency renewed, preparations begin

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की प्रारूप 18 या प्रारूप 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2024 है।24 सितंबर को निर्वाचन सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा।24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक दावे आपत्तियां दर्ज की जा सकती है।
6 नवंबर को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।बैठक में बताया गया कि मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 20 है।इन सभी मतदान केन्द्रों पर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है।
सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को प्रत्येक ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन के आधार पर हियरिंग शेड्यूल निर्धारित कर आवेदक के शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं संबंधित कागजात का सत्यापन कर लेना है। इस हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, लालगंज एवं नगर परिषद हाजीपुर को नगर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के आवेदनों की जांच , सुनवाई एवं मंतव्य हेतु प्राधिकृत किया गया है। आवेदन ऑफलाइन भी प्राप्त किए जायेंगे।
इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक भी जिला पदाधिकारी द्वारा की गई। विधानसभा के लिए निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को होगा।इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।Bihar News-Election list of Tirhut Graduates constituency renewed, preparations begin

निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा। मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए मतदान केन्द्रों का शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रो के लिए अलग मतदान केंद्र बनाया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि वे 29 अगस्त तक सभी बूथ का विजिट कर लें। सारे बीएलओ के साथ बैठक कर लें।उन्होंने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि समय सीमा में सारे कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी एसडीएम, डीसीएलआर, सभी बीडीओ , सीओ आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज घर के अंदर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान जांच में जुटी पुलिस
Next: Bihar News-मद्य निषेध में किसी स्तर पर कोताही पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.