Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 20 August 2024
Bihar News-मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर। वैशाली

तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
हाजीपुर, 20 अगस्त।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला के वैशालीगढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पूरे परिसर के विकास कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने बुद्ध स्तूप के भू-तल एवं प्रथम तल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने पुस्तकालय एवं ध्यान कक्ष का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य की प्रगति की अद्यतन जानकारी दी।Bihar News-मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने आगंतुक केंद्र स्थित सम्मेलन कक्ष में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप परियोजना से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने पीपीटी के माध्यम से योजना के मुख्य अवयवों- बुद्ध स्तूप (पत्थर की संरचना), संग्रहालय ब्लॉक, पुस्तकालय एवं ध्यान कक्ष, आगंतुक केंद्र, अतिथि गृह आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और बचे हुए कार्य को दो माह में पूर्ण कर लिया जाएगा।Bihar News-मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां हमेशा आते रहते हैं और यहां के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते रहते हैं। योजना के अनुरूप कार्य जल्द-से-जल्द पूर्ण करें। परिसर में वृक्षारोपण भी कराएं। यहां अच्छे ढंग से वाटर बॉडी का भी निर्माण कराएं। साथ ही परिसर के ज्ञ आसानी से और कम समय में पर्यटक यहां पर पहुंच सकें। अधिक से अधिक संख्या में पर्यटकों के आने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।Bihar News-मुख्यमंत्री ने वैशाली में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक जगह है। भगवान बुद्ध के जितने भी अस्थि कलश मिले हैं, उसमें वैशाली में मिला अस्थि कलश सबसे प्रामाणिक है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप के बन जाने के बाद यहां बौद्ध भिक्षु के साथ-साथ बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक भी आएंगे। बोधगया और राजगीर आनेवाले श्रद्धालु भी यहां आएंगे। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय में महात्मा बुद्ध के जीवन से संबंधित घटनाओं और बौद्ध धर्म से जुड़े प्रसंगों को यहां दर्शाया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 10:30 बजे वैशाली पहुंचे ,जहां उन्होंने अभिषेक पुष्करणी झील के पास 72 एकड़ में बन रहे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को तेजी से निर्माण कर पूरा करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद बुद्ध दर्शन सम्यक संग्रहालय का उद्घाटन बौद्ध आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा द्वारा होने की संभावना है।
इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री जयंत राज, वैशाली के विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गोपाल मीणा, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री शिवदीप लांडे, वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा और वैशाली के पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय सहित अन्य अधिकारीगण और अभियंतागण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News-श्रद्धा एवं प्रेम का स्थल केंद्र है श्री सीता राम झूलनोत्सव: देवेश
Next: Agra News : रक्षाबंधन पर गुतिला प्राइमरी स्कूल के मैदान में हुआ कब्बडी मुकाबला

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.