Prayagraj News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

Prayagraj News: On the occasion of Independence Day, the District Magistrate hoisted the flag in the Collectorate premises  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने लाल पद्यमधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने संगम सभागार में भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया।

Prayagraj News: On the occasion of Independence Day, the District Magistrate hoisted the flag in the Collectorate premises  
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को जब आजाद हुआ था, उस समय पूरे विश्व में यह संशय था कि क्या हम सब एकजुट रहकर, मिलजुलकर देश को आगे बढ़ा पायेंगे। हमारा देश विभिन्न जातियांे, विभिन्न धर्मों एवं विविधता में एकता का देश है। हमारे देश के बारे में कहा जाता है कि यहां कोष-कोष का बदले पानी, चार कोष में बानी। इतनी विविधताओं के बीच हम सब मिलकर क्या इस देश को आगे बढ़ा पायेंगे, परंतु हमारे देश के लोगो ने उन सभी संशयों को दूर कर आज हमारा देश विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है तथा और बेहतर पायदान पर पहुंचने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण है कि इतनी विविधता होने के बावजूद भाईचारे के साथ हम अपने देश को मजबूत बनाते हुए आगे बढ़ते चले जा रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यह हमारे लिए बड़े ही सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हमारे देश ने लगभग हर क्षेत्र में तेजी के साथ प्रगति की है और यह तभी सम्भव हुआ है, जब सभी देशवासी पूरी देशभक्ति के साथ अपने देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए मोटिवेटेड रहे है और कार्य करने के लिए हमेशा आगे रहे है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरह से हम निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे है, इस प्रगति को हम सब लोग मिलकर और आगे बढ़ाये। उन्होंने कहा कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर बलिदानियों के बलिदान से आज हमें स्वाधीनता के पल मिल रहे है, उनके द्वारा देश के लिए जो कल्पना की गयी है, उस कल्पना को साकाररूप देने की जिम्मेदारी हम सब की है। उन्होंने कहा कि पब्लिक सर्विश डिलिवरी की जिम्मेदारी हब सब सरकारी कार्यालयों में कार्य करने वाले लोगो की है। हमसे प्रतिदिन लोगो की जो अपेक्षा है, उन सभी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हम सभी लोग प्रतिबद्ध रहे, यह जरूर सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि आगे आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदानों के बारे में जरूर बतायें, जिससे वे उनसे प्रेरणा लेकर अपने देश के लिए कुछ करने को प्रेरित हो।

Prayagraj News: On the occasion of Independence Day, the District Magistrate hoisted the flag in the Collectorate premises  

इस अवसर पर समस्त अपर जिलाधिकारीगणों के अलावा कलेक्टेट के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Trending News