Prayagraj News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

Prayagraj News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरूवार को आयुक्त कार्यालय एवं कैंप कार्यालय में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने ध्वजारोहण किया।

Prayagraj News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

ध्वजारोहण के पश्चात गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश एवं प्रदेश को विकास के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने अगली पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से अवगत कराना चाहिए ताकि इस स्वतंत्रता के पीछे की लड़ाई के बारे में उन्हें पूरा ज्ञान रहे।Prayagraj News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर अपर आयुक्तगणों के साथ ही आयुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Trending News