Agra News: आजादी के 78 साल बाद भी बदहाली का दंश झेल रहा सुंसार

Agra News: Even after 78 years of independence, the world is suffering from poverty
Share News

संवाददाता : सुशील चंद्रा 

बाह: आजादी के 78 साल बीतने के बाद भी देश मे एक ऐसा गावँ है जहां के लोग आवागमन के लिए सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। सड़क के अभाव में ग्रामीण महिला, पुरुष और बच्चे पगडंडियों और ऊबड़ खाबड़ कच्चे रास्ते से आवागमन करते हैं जिसके चलते कई बार इनकी जान पर बन आती हैं। एक प्रसूता की ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाते समय इलाज के अभाव में मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क बनवाने के लिए सक्षम अधिकारियों व नेताओं से अपनी व्यथा व्यक्त की लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। यही नही इस बार के लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए चुनाव का भी पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया।Agra News: Even after 78 years of independence, the world is suffering from poverty

सुंसार के ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा के लिए भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चौहान व जिला संगठन मंत्री राजीव सिंह भदौरिया युवा जिलाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह परिहार ने किसानो के साथ बैठक कर उनकी व्यथा सुनी। ग्रामीणों ने भाकियू के पदाधिकारियों को बताया कि देश को आजाद हुए 78 वर्ष बीत गए। इन 78 वर्षों में न जाने कितनी सरकारें आयीं और गयी लेकिन किसी ने भी इस गावँ के बाशिंदों की बदहाली के बारे में नही सोचा। हर बार चुनाव के समय नेता गावँ में बोट मांगने आते हैं और आश्वासन देकर भूल जाते हैं। ग्रामीणों की गंभीर समस्या को देखकर भारतीय किसानयूनियन (महाशक्ति) के पदाधिकारियों ने 23 अगस्त को ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को देने का निर्णय लिया है।

Agra News: Even after 78 years of independence, the world is suffering from poverty
बैठक में चदंन सिंह, मनमोहन सिंह, विकास राजपूत, सोनू, सुखबीर सहित सैकड़ों ग्रामीण
मौजूद रहे।

Trending News