Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज-आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने किया भव्य रूप से ध्वजारोहण

जनवाद टाइम्स 16 August 2024
Ambedkar Nagar News-Alaapur MLA Hon'ble Tribhuvan Dutt ji did the flag hoisting in a grand manner  
Share News
       

संवाददाता- मदन गोपाल

जनपद- अम्बेडकर नगर में स्थित तहसील- आलापुर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आलापुर के पूर्व सांसद एवं वर्तमान आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने किया ध्वजारोहण । जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड रामनगर में स्थित राम अवध स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कसदहां शुक्लबाजार एवं सर्वोदय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शाहपुर औराँव (रामनगर) के प्रांगण में आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने ध्वजारोहण किया। छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त जी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए 78वें स्वतन्त्रता दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक त्रिभुवन दत्त जी ने कहा कि जब भारत देश अंग्रेजों के हाथों में गुलाम था, तब हमारे देश के तमाम नौजवानों ने अपनी कुर्बानी दी, यहां तक कि हमारे देश की बहनों ने भी हाथों की चूड़ियां को तोड़कर हाथों में तलवार और बंदूक उठा करके इस देश से अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया। तब जाकर 78 वर्ष पहले आज के ही दिन 15अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। लेकिन पूर्ण आजादी 26 जनवरी सन् 1950 को ही मिली।क्योंकि अंग्रेजों ने यह शर्त रखा था कि हम आप के देश को तो आजाद कर देंगे, लेकिन आप लोग भारत देश का संविधान बनाकर हमको दे दीजिए।Ambedkar Nagar News-Alaapur MLA Hon'ble Tribhuvan Dutt ji did the flag hoisting in a grand manner

 

भारत देश के सामने बहुत ही बड़ी चुनौती थी, भारत देश के लोग बहुत ही परेशान थे, इन अंग्रेजों की चुनौती का सामना कौन करेगा। बड़े-बड़े लोग तथा बड़े-बड़े विद्वान थे लेकिन कोई सामने आने का काम नहीं किया। धन्य है परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी जिन्होंने अंग्रेजों की चुनौती का मुकाबला और सामना करने के लिए तैयार हुए और उन्होंने कहा कि मैं भारत का संविधान बनाकर दूंगा।निश्चित तौर पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने 2 साल 11 माह 18 दिन में संविधान बना कर दिया। जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। 26 जनवरी को हम लोग गणतंत्र दिवस के रूप में मनाने का काम करते हैं।आज स्वतंत्रता दिवस है, निश्चित पर मेरे प्यारे बच्चों हमारे देश के नौजवानों ने कुर्बानी दी थी, उनकी सोच अच्छी थी। उन्होंने इसी सोच के साथ कुर्बानी दी कि जब भारत देश आजाद हो जाएगा तो हम सभी को समता, स्वतंत्रता और बंधुता की जिंदगी जीने का अवसर मिलेगा। सबको रोटी कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान मिलेगा और खुशहाली का जीवन जीने का अवसर मिलेगा तथा इस देश में खुशहाली, सामाजिकता और प्यार मोहब्बत का देश बन जाएगा। आज देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।इतने साल की आजादी के बाद भी भारत देश जातियों, धर्मों एवं वर्णों में बंटा हुआ है क्योंकि इस देश के हुक्मरानों ने संविधान को सही दिशा में लागू करने का काम नहीं किया। निश्चित तौर पर हमारी आप की जिम्मेदारी बनती है कि इस समाज को आगे बढ़ाने के लिए संविधान के पद चिन्हों पर चलकर एक अच्छे से अच्छा भारत देश बनाने का कार्य करें।Ambedkar Nagar News-Alaapur MLA Hon'ble Tribhuvan Dutt ji did the flag hoisting in a grand manner

 

इस दौरान प्रबंधक बदामा देवी, निदेशक अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन, प्रचार्या डॉ० रूपवती, डॉ० सुरेश विश्वकर्मा, डॉ० श्रवण उपाध्याय, डॉ० राजेश निषाद, डॉ० दीपक प्रजापति, डॉ०प्रमिला पटेल, डॉ० रितु मिश्र, डॉ० मनोज निषाद, डॉ० सुनील प्रजापति, डॉ० पवित्र नारायण तिवारी, डॉ०पंकज मिश्र तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद दत्त, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव, सपा नेता रामचंद्र वर्मा, अजय गौतम एडवोकेट, अशोक पाण्डेय, कृष्ण कुमार पांडे, अनिल कुमार, बांकेलाल गौतम, कंतराज चौरसिया, गुरुदेव गौतम, रहमुल्ला खां, रोशनलाल गौतम, संजय गौतम, अखिलेश यादव,रवि गौतम, शिव कुमार आदि तथा भारी संख्या में छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News- बरांटी थाना पर हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 
Next: Prayagraj News :स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मण्डलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.