Bihar News- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बेतिया ने सिपाही भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

Bihar News- District Magistrate and Superintendent of Police Bettiah conducted a surprise inspection of constable recruitment examination centers
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) विज्ञापन संख्या-01/2023 के अंतर्गत बिहार पुलिस में सिपाही पद की रिक्तियों पर चयन के लिये आयोजित लिखित परीक्षा आज जिलान्तर्गत कुल-18 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। इसके साथ ही यह परीक्षा दिनांक- 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024 एवं 28.08.2024 को एकल पाली (12.00 बजे मध्याह्न से 02.00 बजे अपराह्न तक) में सम्पन्न होगी।Bihar News- District Magistrate and Superintendent of Police Bettiah conducted a surprise inspection of constable recruitment examination centers

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी द्वारा आज परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महंत रामरूप गोस्वामी कॉलेज, चाणक्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन अवस्थित परीक्षा केंद्र सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

इस क्रम में सीटिंग प्लान, फ्रिस्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयी। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अशरक्षः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।Bihar News- District Magistrate and Superintendent of Police Bettiah conducted a surprise inspection of constable recruitment examination centers

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया अमरकेश डी, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News