Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News  : अत्याधुनिक वातानुकूलित बहुउद्देशिये य सभागार डॉ. राम कन्वेन्शन सेन्टर का औपचारिक उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 11 August 2024
Agra News : Formal inauguration of state-of-the-art air-conditioned multi-purpose auditorium Dr. Ram Convention Center
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आज दिनांक 11.08.2024 को सी.एफ.एन्डूज स्कूल, बल्केश्व रोड, आगरा में अत्याधुनिक वातानुकूलित बहुउद्ेशीय सभागार डॉ. राम कन्वेन्शन सेन्टर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल (कैबिनेट मंत्री) द्वारा किया गया।

Agra News : Formal inauguration of state-of-the-art air-conditioned multi-purpose auditorium Dr. Ram Convention Center कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा, एम.डी. प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, ओशिन शर्मा प्रधानाचार्या रुचि तनवर, मुनेश अग्रवाल, कर्मजीत परमार ने दीप प्रज्ज्वलित व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा ने मुख्य अतिथि व उपस्थित जन समूह का शाब्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों व समूह गीतों ने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सी.एफ. एन्डूज स्कूल के नवीन छात्र संसद के गठन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारियों को शपथ गृहण करायी गयी कि वे विद्यालय में अपना कार्य पूरी लग्न तथा कर्तव्य निष्ठा से करेंगे। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को उनके बैचेस, सेशैज व ध्वज प्रदान किये। विद्यालय की एम.डी. ओशिन शर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित करें तथा अपने कर्म में पूर्ण गम्भीरता रखें ताकि स्वर्णिम भविष्य का निर्माण सुनिश्चित हो सके। इस बहुउद्ेशीय हॉल के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इंटीरियर डेकोरेटर विनोद शर्मा को मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबन्ध समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या रूचि तनवर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विभिन्न दायित्वों की श्रंखला में भूमिका कुमारी (हैड गर्ल), वीर प्रताप (हैड बॉय) की उपाधि प्रदान की गयी। विभिन्न चार हाउसेस् की उपाधियाँ इस प्रकार रहीः- आजाद हाउस- दिव्यांक ंिसंह (कैप्टन), लक्ष्मी सक्सैना (वाइस कैप्टन), शिवाजी हाउस- अभिनव अशोक (कैप्टन), नव्या मेेहरोत्रा (वाइस कैप्टन), बोस हाउस- तान्या गुप्ता (कैप्टन), सौम्या बंसल (वाइस कैप्टन), रानी लक्ष्मी बाई हाउस- अधिराज सिंह (कैप्टन), ध्रुव बंसल (वाइस कैप्टन), स्पोटर्स कैप्टन-आन्या अग्रवाल, स्पोटर्स वाइस कैप्टन- सिद्धी राठौर रहे।

Agra News : Formal inauguration of state-of-the-art air-conditioned multi-purpose auditorium Dr. Ram Convention Center

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिकाएं रोशनी जैन, चारू तलवार तथा छात्रा आश्वी जैन, सांची गुप्ता, अनन्या यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिव्या कौर, हरिओम सक्सैना, मंथन श्रीवास्तव, सचिन, विजय तिवारी, सोनाली, जितेन्द्र, प्रदीप, संजोली, बबली, सोनम गुप्ता, शिवानी गुप्ता, शिल्पा एवं मनमीत आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में प्रथम चरण में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि (16 अगस्त तक) से पूर्व प्रवेश लेना करें सुनिश्चित
Next: Bihar News- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बेतिया ने सिपाही भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.