अम्बेडकर नगर न्यूज शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक,लगते रहे हर हर महादेव के जयकारे 

अम्बेडकर नगर न्यूज शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक,लगते रहे हर हर महादेव के जयकारे 
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील जलालपुर क्षेत्र में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर शिवभक्तों द्वारा शिवमंदिरों पूजा अर्चना कराने का सिलसिला लगातार जारी है। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों और झारखंडी महादेव, श्री शीतला माता मठिया मंदिर परिसर में स्थित शिव पार्वती मंदिर में भगवान शिव का भक्तों द्वारा पंचामृत, पुष्पमाला, चंदन और अक्षत से पूजन किया गया एवं भक्तों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करके सुख समृद्घि की कामना की।

अम्बेडकर नगर न्यूज शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक,लगते रहे हर हर महादेव के जयकारे 

श्री नव दुर्गा कांवड़िया समिति अध्यक्ष सोनू गौड के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ जलाभिषेक करके लौटे कांवड़िए ने शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना कर गंगाजल से जलाभिषेक किया। अध्यक्ष सोनू गौड़, प्रबंधक संतराम जायसवाल,नगर महामंत्री विकाश निषाद समेत सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का विधि विधान से जिले की सीमा से सटे बेलवाई स्थित भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर शिव धाम पर भी पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया।रास्ते की कठिनाइयों को भक्ति मार्ग का प्रसाद समझ हंसते हंसते ग्रहण करते इन श्रद्धालुओं में जमकर जोश दिखाई दिया।

अम्बेडकर नगर न्यूज शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक,लगते रहे हर हर महादेव के जयकारे विभिन्न स्थानों से गये अयोध्या धाम से जल भरकर लौटे ।शिव भक्ति के धुन पर नाचते झूमते उत्साहित कांवड़ियों ने अपने नजदीक शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया।नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने महादेव से विश्व के कल्याण और लोंगो के घर-परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। डॉ योगेश उपाध्याय,आशीष सोनी, कृष्ण गोपाल आनंद जायसवाल,अमित गुप्त,मनोज पांडे,अजीत निषाद, दुर्गेश ने कांवड़ियो का हर हर महादेव के जयकारों के साथ स्वागत किया। सीओ अजेय कुमार शर्मा और कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।

Trending News