Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : महाकुंभ 2025 की भव्यता को बढ़ाने तथा आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु सौंदर्यीकरण का मेला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

जनवाद टाइम्स 7 August 2024
Prayagraj News : To increase the grandeur of Maha Kumbh 2025 and for the convenience of the visiting devotees, the beautification was done jointly by the officials of the fair administration and police administration  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 की भव्यता को बढ़ाने तथा आने वाले श्रद्धालुओं के अक्षयवट, पातालपुरी, सरस्वती कूप तथा लेटे हुए हनुमान मंदिर के दर्शन के अनुभव को और सुगम बनाने के दृष्टिगत इन सभी स्थलों पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण मंगलवार को मेला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।Prayagraj News : To increase the grandeur of Maha Kumbh 2025 and for the convenience of the visiting devotees, the beautification was done jointly by the officials of the fair administration and police administration

 

सर्वप्रथम सेना के अधिकारियों की देख रेख में तथा स्मार्ट सिटी से वित्तपोषित अक्षयवट, पातालपुरी एवं सरस्वती कूप कॉरिडोर का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों ने वहां पर कराये जा रहे लैंडस्कैपिंग एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया। तत् पश्चात् अक्षय वट के आगे जोधाबाई द्वार के पास के स्थान को जोधा वाटिका के रूप में विकसित करने हेतु कराए जा रहे कार्यों को भी देखा। उक्त स्थान पर कृष्ण जी की एक भव्य प्रतिमा लगाते हुए लैंडस्केपिंग एवं ग्रीनरी विकसित करने का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में पातालपुरी मंदिर के ऊपर एवं अन्दर के हिस्से तथा सरस्वती कूप के सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। सभी कार्य पूर्ण होने के पश्चात् इन्हें श्रद्धालुओं के लिए कुंभ से पहले ही खोलने की योजना है।

Prayagraj News : To increase the grandeur of Maha Kumbh 2025 and for the convenience of the visiting devotees, the beautification was done jointly by the officials of the fair administration and police administration

 

सभी अधिकारियों ने हनुमान मंदिर कॉरिडोर बनाने के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यों के लेआउट को भी देखा तथा मंदिर प्रांगण जाकर वहां पर सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाने एवं सौंदर्यीकरण करने हेतु प्रस्तावित कार्यों को विस्तार पूर्वक समझा। आने वाली भीड़ के बेहतर प्रबन्धन हेतु प्रवेश एवं निकासी मार्गों पर किन किन तरह की सुविधाएं उपलब्ध करानी है उस पर भी मंथन किया।Prayagraj News : To increase the grandeur of Maha Kumbh 2025 and for the convenience of the visiting devotees, the beautification was done jointly by the officials of the fair administration and police administration

 

निरीक्षण में एडीजी ज़ोन श्री भानु भास्कर, मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त श्री तरुण गाबा, मेला अधिकारी, श्री विजन किरण आनंद समेत में अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :उद्यान विभाग द्वारा किसानों को प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर निःशुल्क प्याज के बीज का किया जायेगा वितरण
Next: Prayagraj News :अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को निःशुल्क ओ-लेवल/सी0सीसी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु आॅन-लाइन आवेदन आमंत्रित

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.