Prayagraj News : महाकुंभ 2025 की सफल आयोजन हेतु ऊर्जा विभाग का कार्य प्रगति पर

Prayagraj News: Energy Department's work in progress for successful organization of Mahakumbh 2025.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के दृष्टिगत निर्माणाधीन 132/33 के वी उपकेंद्र छमता (2x 40) एम. वी. ए के 01 नग परिवर्तक एवं इससे संबंधित 02 नग ट्रांसमिशन लाइनों को दिनांक 03.8.2024 को ऊर्जीकृत कर लिया गया है l दूसरे पावर ट्रांसफार्मर को भी अगले सप्ताह तक ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा

lPrayagraj News: Energy Department's work in progress for successful organization of Mahakumbh 2025.

लगभग 40 करोड़ की धनराशि से निर्मित उपरोक्त ट्रांसमिशन उपकेंद्र एवं लाइनों के द्वारा महाकुंभ 2025 के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु प्रयोग में लाया जायेगा l उपरोक्त ट्रांसमिशन उपकेंद्र से वितरण स्कंध के द्वारा निर्माणाधीन कुल 05 नग 33 के. वी. के फीडरो के द्वारा न्यू- झूसी, उस्तापुर, हेतापट्टी, आवास विकास एवं कोहना वितरण उपकेंद्रों को जोड़ा जाएगा l उपरोक्त 33 के. वी. फीडरो का निर्माण इस माह के अन्त तक पूरा होने की संभावना है l संयोजित होने वाले वितरण उपकेंद्रों द्वारा मेला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाएगी एवं अब उक्त सभी वितरण उपकेंद्र 220 के. वी. झूंसी उपकेंद्र सहित नए हेतापट्टी उपकेंद्र से भी जुड़ जाने के कारण दो ट्रांसमिशन उपकेंद्रों से जुड़ जाएंगे l

Prayagraj News: Energy Department's work in progress for successful organization of Mahakumbh 2025.

उपरोक्त उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ते हुए विद्युत मांग की आने वाले समय में प्रतिपूर्ति भी की जा सकेगी एवं आम जन मानस को गुड़वातापूर्ड विद्युत आपूर्ति किया जाना संभव हो सकेगा l इसके अतिरिक्त कुंभ कार्यों के अंतर्गत दो प्रेषण उपकेंद्रों 132 के वी मिंटो पार्क एवं 132 के. वी ओल्ड पावर हाउस को अतिरिक्त स्रोत प्रदानकर निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु 4.5 किलोमीटर केबिल बिछाकर जोड़ने का काम भी किया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

Trending News