Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News- लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों का 07 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाना करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 4 August 2024
Bihar News- लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों का 07 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाना करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड किसी कारणवश नहीं बन पाया है, वैसे व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब और कमजोर समूह को निःशुल्क, सुलभ एवं गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के बाद गरीबी की वजह से कोई भी बेहतर चिकित्सा से वंचित नहीं रहेगा।Bihar News- लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों का 07 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाना करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त होती है। इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि जिले के वंचित सभी पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड ससमय बनाना जाय। अभियान के दौरान पात्र लाभार्थी अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर नजदीकी जन वितरण प्रणाली केंद्र (डीलर) के पास जा कर अपना आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवा सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित पंचायत स्तर तक के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी समन्वित प्रयास कर 7 अगस्त तक जिले को प्राप्त लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन संध्या में उप विकास आयुक्त एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही प्रखंड स्तर पर आयुष्मान कार्ड विशेष अभियान की समीक्षा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिदिन करेंगे।Bihar News- लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों का 07 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाना करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तरीय संबन्धित पदाधिकारी को इस कार्य में लगाएं और निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि पंचायतों में भीएलई की संख्या अपेक्षाकृत कम है, जिससे लक्ष्य प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाई हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस कार्य में गति लाने के लिए पंचायत स्तर के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को शामिल किया जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को लॉगिन आईडी क्रिएट कराना है। आज शाम तक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपना-अपना लॉगिन आईडी क्रिएट करा लेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड के लाभ सहित आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु जिन पंचायत सरकार भवन अथवा पंचायत भवन का चयन किया गया है, उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय ताकि एक भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं हो सके।

आयुष्मान कार्ड बनाने में अपेक्षाकृत कम उपलब्धि वाले प्रखंडों यथा बेतिया, ठकराहा, पिपरासी एवं भितहा को तीव्र गति से कार्य करते हुए ससमय लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। साथ ही सख्त हिदायत दी गयी कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जिन अधिकारियों एवं कर्मियों की शिथिलता, उदासीनता सामने आएगी, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएससी VLE के को-ऑर्डिनेटर को निर्देशित दिया गया कि कर्मी संबंधित केन्द्रों पर निश्चित रूप से उपस्थित रहकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्धारित लक्ष्य को हर हालत में पूरा कराना सुनिश्चित करें। यदि इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही की शिकायत प्राप्त होती है तो विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया है कि सभी लोकेशन पर शेष छुटे हुए लाभार्थी ससमय पहुँचे इसके लिए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से समन्वय बनाकर लाभार्थियों को जन वितरण प्रणाली एवं सीएससी केद्रों पर पहुंचाने में सहयोग प्राप्त करें।Bihar News- लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों का 07 अगस्त तक आयुष्मान कार्ड बनाना करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार उपस्थित थे। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत स्तर के सभी कार्यपालक सहायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज जिला परिषद के अध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में जिला परिषद की साधारण बैठक हुई
Next: Bihar News- जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 28 अगस्त से शुरू होगी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.