Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरते -मुख्य विकास अधिकारी

जनवाद टाइम्स 1 August 2024
Prayagraj News: Do not show any kind of negligence or indifference in the implementation of health related schemes - Chief Development Officer
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण, मंत्रा पोर्टल पर प्रसव की इंट्री, ई-कवच एप, आयुष्मान योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।Prayagraj News: Do not show any kind of negligence or indifference in the implementation of health related schemes - Chief Development Officer

मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन धनराशि के भुगतान व फीडिंग कार्य में लापरवाही व उदासीनता बरतने पर बहादुरपुर, हण्डिया व रामनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यों में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों के विरूद्ध तथ्यात्मक रिपोर्ट बनाकर आरोप पत्र प्रेषित करने के लिए कहा है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्वथ्य केन्द्र कौड़िहार के प्रभारी चिकित्साधिकारी के द्वारा डब्लू0एच0ओ0 के इम्युनाइजेशन सेशन कार्यक्रम आयोजित न किए जाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।Prayagraj News: Do not show any kind of negligence or indifference in the implementation of health related schemes - Chief Development Officer

मुख्य विकास अधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ाये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने और प्रोत्साहन धनराशि का समय से भुगतान व उसकी फीडिंग कराये जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने डफरिन हॉस्पिटल, भगवतपुर, बहरिया एवं धनूपुर के सम्बंधित चिकित्साधिकारियों से विगत वर्ष में इस माह के सापेक्ष इस वर्ष के संस्थागत प्रसवों में हुई कमी के कारणों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि डाटा फीडिंग का कार्य किसी भी स्थिति में लम्बित न रहे। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के चिन्हीकरण एवं रजिस्टेªशन में लापरवाही करने वाली एएनएम के विरूद्ध कार्रवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का चिन्हीकरण करते हुए उनका शत-प्रतिशत रजिस्टेªशन सुनिश्चित किया जाये।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग के सहयोग व समन्वय से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत समुदाय जागरूकता कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियांें का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सी0एच0सी/पी0एच0सी0 पर दवाओं की उपलब्धता बनाये रखने व दवाओं के स्टॉक रजिस्टर को अद्यतन बनाये रखने के लिए निर्देशित किया है।

Prayagraj News: Do not show any kind of negligence or indifference in the implementation of health related schemes - Chief Development Officer
मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए अभी तक जनपद के कितने कार्ड बन चुके है तथा कितने लोगो ने इसका प्रयोग किया है, की जानकारी ली। उन्होंने आशाओं के भुगतान के बारे में जानकारी लेते हुए उनके भुगतान को समय से किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने ई-कवच एप पर फीडिंग की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्वयं फीडिंग की कार्यवाही का नियमित अनुश्रवण करने व फीडिंग का कार्य समय से सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को आकांक्षात्मक ब्लाक कोरांव व बहरिया में सम्पूर्णता अभियान के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्यों को समय से प्राप्त करते हुए उन्हें शत-प्रतिशत संतृप्त किए जाने के लिए कहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों को ब्लाक की रिव्यू मीटिंग में स्वयं रहकर आशा कार्यकत्रियों के कार्यों की मानीटरिंग करने के लिए कहा है। उन्होंने आंगनबाड़ियों को हेल्थ इंडीकेटर, इंफैंटोमीटर, वेइंग मशीन व अन्य मशीनों पर कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किए जाने के लिए कहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आशु पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों सहित प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने मुण्डेरा मण्डी स्थित वेयर हाउस का किया निरीक्षण
Next: Agra News : जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.