Agra News: पुलिया निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Agra News: पुलिया निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

बाह: भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को उपजिलाधिकारी सृष्टि सिंह से मुलाकात कर चम्बल नहर से निकलने वाले बम्बो पर आवागमन के लिए पुलिया निर्माण कराये जाने की मांग की।

Agra News: पुलिया निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापनभाकियू पदाधिकारियों तथा किसानों के मुताबिक ग्राम पंचायत रजौरा के जोर तथा बजरिया गावँ में नहर के बम्बा को पार करने के लिए स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों को बम्बा पर डाले गए एक बिजली के खम्भे से होकर गुजरना पड़ता है।कई बार तो संतुलन बिगड़ने पर स्कूली बच्चे बम्बा में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। किसानों द्वारा पहले भी बम्बा पर पुलिया निर्माण को लेकर खंड विकास अधिकारी तथा नहर विभाग के अधिकारियों से मांग की गयी जिसका टेंडर भी फरवरी 2022 में प्रकाशित हो चुका है लेकिन पुलिया निर्माण का कार्य शरू तक नही कराया गया जिसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है।

Agra News: पुलिया निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
भाकियू पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सृष्टि सिंह को ज्ञापन देते हुए पंद्रह दिन के अंदर पुलिया निर्माण का कार्य शरू कराये जाने की मांग की है। कार्य शरू न होने पर भाकियू ने किसानों के साथ तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी है।

Agra News: पुलिया निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
ज्ञापन देने वालो में श्रवण सिंह भदौरिया, भानू चौहान, प्रवेंद्र परिहार,दीपक वर्मा, अरविंद परिहार,रामनिवास वर्मा,श्याम बाबू, रामनरेश आदि शामिल रहे।

Trending News