रिपोर्ट विजय कुमार
महाकुंभ 2025 की भव्यता एवं प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ाने के दृष्टिगत सिविल एयरपोर्ट पर कैट 3 एवं नाइट लैंडिंग सुविधाओं के विकास हेतु प्रयास किया जा रहा है।
एयरफोर्स, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया तथा मेला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मेला प्रशासन द्वारा प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट को कैट 3 सुविधाओं से लैस करने तथा वहां नाइट लैंडिंग की फैसिलिटी विकसित करने हेतु दिए गए प्रस्ताव पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की अपेक्षित भीड के दृष्टिगत एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां पर दोनों सुविधायें उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को ओ एल एस सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं जिसके अंतर्गत दोनों ही सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जा सकती हैं या नहीं इसके दृष्टिगत एक फिजिबिलिटी स्टडी अगस्त अंत तक कराई जाएगी। यदि सब कुछ सही पाया गया को तो कैट 3 एवं नाईटलैंडिक फैसिलिटी विकसित करने हेतु अग्रेतर चर्चा की जाएगी।
इसी क्रम में एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने महाकुंभ मेले के दौरान लगभग डेढ़ महीने के लिए एयर ट्रैफ़िक कण्ट्रोल को 24×7 चलाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन के संबंधित अधिकारियों को सभी एयर लाइन्स से बात कर महाकुम्भ के दौरान उनकी कितनी फ्लाइट्स बढ़ सकती हैं इसकी जानकारी लेते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा की महाकुम्भ के दौरान सभी एयरलाइंस अपने पायलट्स को आवश्यकता पड़ने पर यहाँ कठिन परिस्थितियों में भी विमान उड़ाने के लिए मानसिक रूप से तैयार करें।