रिपोर्ट विजय कुमार
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा कुल 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले में कुल 57 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में जिला रोजगार सहायता अधिकारी श्री चन्द्र कान्त सिंह एवं कार्यालय के मेला प्रभारी अधिकारी श्री प्रशांत तथा मेला प्रभारी श्री मारूफ अहमद व कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मेले में कैरियर काउंसलिग का कार्य श्री के0के0 कुशवाहा, अनुदेशक द्वारा किया गया। यह जानकारी सहायक निदेशक, सेवायोजन प्रयागराज ने दी है।
—————————————————
मूँज कारीगरों के पैकेजिंग प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
जनपद प्रयागराज के ग्राम महेवा मे उद्योग विभाग द्वारा इण्डियन इन्स्टीट्यूट आफ पैकेजिंग (I.I.P.) की सहायता से मूँज कारीगरों के पैकेजिंग प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मूँज से बने विभिन्न उत्पादों की गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग विकसित करना था। कार्यशाला मे मूँज से जुड़े कुल 30 उत्पादकों ने प्रतिभाग किया। IIP दिल्ली से आए श्री सौरभ त्रिपाठी ने मूँज पैकेजिंग के सम्बन्ध मे विस्तृत प्रशिक्षण दिया, जिसमे उन्होंने बताया कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग करने से उत्पाद की सुन्दरता बढ़ जाती है, परिवहन के दौरान उत्पाद को क्षति भी नहीं पहुँचती है तथा उस उत्पाद के दाम भी अच्छे मिलते हैं, जिससे हस्तशिल्पियों को लाभ होता है।
कार्यशाला में पी0पी0टी0 के माध्यम से हस्तशिल्पियों को पैकेजिंग की जानकारी दी गई। कार्यशाला मे ओडीओपी पीएमयू टीम के सदस्यों द्वारा भी उत्पादकों को अच्छी पैकेजिंग विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में ई एण्ड वाई0 से श्री पियूष सोनी तथा जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रयागराज के सहायक प्रबन्धक श्री हैदर रजा तथा ओ0डी0ओ0पी0 पटल सहायक श्री मोहम्मद जावेद द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज ने दी है।