Prayagraj News : पी. एम. सूर्य मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार हेतु प्रयागराज झलवा में कैम्प का आयोजन

Prayagraj News: Camp organized in Prayagraj Jhalwa to promote PM Surya Free Electricity Scheme  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 25/07/2024 को PM – सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद प्रयागराज के झलवा में कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन माननीय विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी द्वारा फीता काट कर किया गया।

Prayagraj News: Camp organized in Prayagraj Jhalwa to promote PM Surya Free Electricity Scheme

 

मा. विधायक जी द्वारा PM- सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत रूफटाप संयंत्र के बारे में जानकारी दी गयी । इस अवसर पर मा. विधायक जी ने कैम्प में मौजूद नेडा के अधिकारियों को जनता के बीच अधिकाधिक प्रचार- प्रसार हेतु निर्देश दिये । मा. विधायक जी के द्वारा उनकी उपस्थिति में वृहद स्तर के कैम्प के आयोजनों के निर्देश भी दिये गए, जिससे जनता को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ मिल सके। परियोजना अधिकारी श्री कुमार गौरव जी द्वारा संयत्र स्थापित करने हेतु भी आगन्तुकों को जानकारी दी गयी । कैम्प में मुफ्त रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिसमें लगभग 30 से 35 रजिस्ट्रेशन हुए।

Prayagraj News: Camp organized in Prayagraj Jhalwa to promote PM Surya Free Electricity Scheme

 कार्यक्रम में पूर्व परियोजना अधिकारी नेडा श्री मो. शाहिद सिद्दीकी जी, पार्षद श्री रामलोचन साहू जी, श्री राम जी शुक्ल जी, श्री विक्रम पटेल जी एवं आदि लोग उपस्थित रहे ।

Trending News