Bihar News-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा संसाधन नेटवर्क पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

Bihar News- Orientation program on Disaster Resource Network concluded under the chairmanship of District Magistrate
Share News

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
हाजीपुर, 25 जुलाई।
आज समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदा संसाधन नेटवर्क पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री अशोक कुमार शर्मा, वरीय सलाहकार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का एक ऑनलाइन डाटाबेस बीएसडीआरएन पोर्टल पर संधारण करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम में प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा के विषय में जिले के संसाधनों की को बीएसडीआरएन पोर्टल पर प्रविष्टि समय पर करने की जानकारी दी गई। साथ ही साथ हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कराया गया।

Bihar News- Orientation program on Disaster Resource Network concluded under the chairmanship of District Magistrate

उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य रहा कि किसी आकस्मिकता या आपदा के प्रबंधन के समय विभिन्न हितभागियों एवं प्रशासन को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी मिल सके। इसके माध्यम से आपदा के तुरंत बाद के समय में लोगों तक प्रभावी रिस्पांस एवं राहत पहुंचा कर उनकी जान माल की रक्षा की जा सकेगी।

Bihar News- Orientation program on Disaster Resource Network concluded under the chairmanship of District Magistrate
जिला पदाधिकारी द्वारा ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, अंचलाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि एक पक्ष के अंदर उपलब्ध संसाधनों को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।
उक्त उन्मुखीकरण कार्यक्रम में एडीएम (आपदा) श्री अरुण कुमार सिंह, ओएसडी शशि सक्सेना, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनु कुमारी, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, लालगंज, कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Trending News