Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :’एक युद्ध नशे के विरुद्ध’’ थीम पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए कहा

जनवाद टाइम्स 22 July 2024
Prayagraj News :'एक युद्ध नशे के विरुद्ध’’ थीम पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए कहा
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डा0 देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में सम्बंधित विभागों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

Prayagraj News :'एक युद्ध नशे के विरुद्ध’’ थीम पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए कहा

बैठक में मा0 अध्यक्ष महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पी0एम0 केयर योजना, स्पान्सरशिप योजना, सपोर्ट पर्सन, वन स्टाप सेन्टर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में ‘‘एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ थीम पर नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने स्कूलों के पास 100 मीटर की दूरी पर पान, गुटका आदि की दुकानों को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। उन्होंने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को कहा है कि उसकी सूची जिला प्रोबेशन कार्यालय में 15 दिनों के अंदर उपलब्ध करायें। उन्होंने स्कूलों में प्रार्थना सभा में जाकर बच्चों को नशे के बारे में जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने ड्रग विभाग के अधिकारियों से कहा कि बच्चे नारकोटिक्स की दवाई न खरीदे, इसके लिए मेडिकल स्टोर पर कैमरे लगाये जाये। उन्होंने चिकित्सा विभाग को अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने पोस्टरों पर हेल्पलाइन नम्बर एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग भी लिखे जाने के लिए कहा है। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायतों में पोस्टर एवं पेंटिंग के माध्यम से ग्राम सभाओं में बच्चों को जागरूक किये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :'एक युद्ध नशे के विरुद्ध’’ थीम पर नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए कहा

उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को बाल श्रम को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। इसके साथ ही बाल भृक्षावृत्ति वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को बच्चों का एडमिशन कराने एवं बच्चों को नियमित शिक्षा ग्रहण के लिए प्रेरित करने के लिए कहा है। मा0 अध्यक्ष महोदय ने यू-डैश पर कितने विद्यालय है, इसकी जानकारी ली। बाल यौन शोषण की समीक्षा करते हुए इससे सम्बंधित मामलों में पुलिस विभाग को सही से जांच करने के लिए कहा है। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, उप निदेशक प्रोबेशन सहित अन्य विभागों के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news गंडक नदी में डूबने से दो बच्चे लापता, कइयों ने बचाई जान
Next: Prayagraj News :गुरु पूर्णिमा पर साहित्यांजलि प्रकाशन द्वारा आठ पुस्तकों के लोकार्पण सहित साहित्यकारों का सारस्वत सम्मान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.