Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 22 July 2024
Bihar News-DM gave necessary instructions for prevention of road accidents
Share News
       

 संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को समाहरणालय में हुई।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी को जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि वे सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करें।सभी कार्य विभागों के अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि वे वे एक हफ्ताह के अंदर दुर्घटना प्रवण क्षेत्र को चिन्हित कर प्रतिवेदन दें।

Bihar News-DM gave necessary instructions for prevention of road accidents
जिला पदाधिकारी द्वारा सड़क सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षाकृत कमी नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को लगातार वाहनों के सघन जांच करने तथा एमवी एक्ट के तहत जुर्माना वसूली का निर्देश दिया गया।उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 1 अप्रैल, 2022 के बाद सड़क दुर्घटना में जितनी भी मृत्यु की घटनाएं हुई हैं,उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साथ वर्षवार प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करें। सड़क सुरक्षा हेतु शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए ट्रैफिक लाइट लगाने का भी निर्देश दिया गया।यातायात प्रभारी को निर्देश दिया गया कि रामाशीष चौक पर अवैध पार्किंग एवं जांच की समस्या को दूर करें।हिट एंड रन मामले में निर्देश दिया गया कि इस मामले में अब तक प्राप्त सभी आवेदकों का डाटा प्राप्त कर जनरल इंश्योरेंस कंपनी से मुआवजा भुगतान करवाना सुनिश्चित करें।स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि सभी निजी नर्सिंग होम संचालकों को निर्देश दिया गया है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को यदि निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जाता है तो उसका तुरतइलाज शुरू कर दिया जाए। बीएसएनल गोलंबर के सौंदरीकरण और पौधारोपण का भी निर्देश दिया गया।

Bihar News-DM gave necessary instructions for prevention of road accidents

बैठक में एडिशनल डीटीओ,सीडीपीओ, हाजीपुर,यातायात प्रभारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, एचएन और एनएचएआई के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज-बहुजन समाज सेवा संगठन अम्बेडकर नगर की बैठक सपा विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी की अध्यक्षता में हुई संपन्न 
Next: Bihar News-11 दिन में भूमि से जुड़े 17 हजार से अधिक मामले निष्पादित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.