अम्बेडकर नगर न्यूज-बहुजन समाज सेवा संगठन अम्बेडकर नगर की बैठक सपा विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

Ambedkar Nagar News-The meeting of Bahujan Social Service Organization Ambedkar Nagar was held under the chairmanship of SP MLA Honorable Tribhuvan Dutt.
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल

जनपद- अम्बेडकर नगर में बहुजन समाज सेवा संगठन (बी०एस०-3) के तत्वावधान में आज राहुल नगर कॉलोनी अकबरपुर स्थित विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बी०एस०-3 के संरक्षक/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2024 07 22 at 6.24.51 AM

बैठक में संगठन के विस्तार एवं विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम के बावत विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मौजूद सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी दिनांक 25अगस्त 2024 को मयूर रिसार्ट शहजादपुर अम्बेडकरनगर के हाॅल में बहुजन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा जिसमें हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड 2024 में उत्तीर्ण बहुजन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।

Ambedkar Nagar News-The meeting of Bahujan Social Service Organization Ambedkar Nagar was held under the chairmanship of SP MLA Honorable Tribhuvan Dutt.

प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो0आर0एस0कुरील रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0राजीव कुमार दोहरे रहेंगे एवं अन्य विद्वान वक्ताओं द्वारा छात्र/छात्राओं को संबोधित किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से बी0एस0-3 के संयोजक अरविंद कुमार, रामकेवल यादव, संतोष कुमार, इंजीनियर परमेश्वरराम, सत्येंद्र आर्य, पवन कुमार, व्यास जी, सुनील कुमार, अशोक कुमार, राकेश गौतम, एडवोकेट अजय गौतम, राकेश कुमार, धनुषधारी, संचित गौतम, संजय गौतम, राममूरत गौतम, जयराम गौतम, बाल गोविंद, घनश्याम गौतम, सुनील कुमार, मनोज कुमार, गुलाबचंद रविंद्र कुमार, धर्मराज गौतम, रविंद्र कुमार, संजय कुमार, दुर्गेश कुमार आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

Trending News