Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-सरकारी और निजी स्कूलों में समन्वय और विचारों-सूचनाओं के आदान-प्रदान से बनेगा शिक्षा का एक बेहतर माहौल : डीएम

जनवाद टाइम्स 11 July 2024
Bihar News- Coordination and exchange of ideas and information between government and private schools will create a better environment of education: DM
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
हाजीपुर, 11 जुलाई।

वैशाली के जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा स्कूली बच्चों में पाठ्येतर क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करने के लिए आज एक अभिनव प्रयोग किया गया। समाहरणालय सभागार में सरकारी विद्यालय एवं निजी विद्यालय के बच्चों के बीच निबंध, डिबेट एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।कार्यक्रम के उदघाटन में जिला पदाधिकारी ने बच्चों से भी दीप प्रज्वलित कराएं।WhatsApp Image 2024 07 11 at 8.26.33 PM

कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी और निजी विद्यालयों में सतत समन्वय एवं ज्ञान तकनीक एवं विचारों का आदान-प्रदान होते रहना जरूरी है। इससे शिक्षा का एक बेहतर माहौल बनेगा। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे एक दूसरे से निरंतर संपर्क में रहकर एक दूसरे की अच्छाइयों को ग्रहण करें, ताकि समाज के सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने सरकारी और निजी स्कूल के बच्चों से राय मांगी की क्या ऐसा है, जो सरकारी स्कूल में है और जिसे प्राइवेट स्कूल में भी अंगीकार किया जा सकता है।इस अनोखे आयोजन में शामिल होकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।WhatsApp Image 2024 07 11 at 8.26.30 PM

प्रतियोगिता में सरकारी और निजी विद्यालयों के 180 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण भी किया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों को जीत और हार की बजाय प्रतियोगिता में शामिल होने पर ही गौरवान्वित होना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागी सभी बच्चों को कलम देकर जीवन में एक सफल नागरिक बनने की शुभकामना दी।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 में प्रथम सूफिया नाज़ (सहयोगी उच्च माध्यमिक विद्यालय), द्वितीय प्रमिला कुमारी (एसएमएस इंटर) एवं तृतीय स्थान समीरा तौसीफ (सहयोगी उच्च माध्यमिक विद्यालय) और विदुषी सिंह (संत पॉल हाई स्कूल) ने प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 में निबंध में प्रथम सुमंत राज (संत पॉल हाई स्कूल), द्वितीय पल्लवी कुमारी (किड्स इंटरनेशनल स्कूल), तृतीय कुमकुम कुमारी (राजकीय मध्य विद्यालय, हरिहरपुर) और अंशु कुमारी (शेल्टर मिशन स्कूल) ने प्राप्त की।

Bihar News- Coordination and exchange of ideas and information between government and private schools will create a better environment of education: DM

वाद विवाद में प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों में कांटे का टक्कर देखने को मिला और दोनों दोनों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में भी सरकारी और निजी विद्यालय बराबरी पर रहे।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री बिनोद कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री वीरेंद्र नारायण, एसडीएम श्री राम बाबू बैठा, डीपीओ श्री शशि रंजन, संतोष कुमार, एडीपीसी श्री उदय उज्ज्वल सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन कौशर परवेज़ ने किया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :हज कमेटी आफ इंडिया ,मुंबई द्वारा अपनी वेबसाइट पर हज सत्र 2025 के संबंध में सर्कुलर जारी
Next: Prayagraj News :जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.