Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News मेहनत और ईमानदारी से भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी-कर्मी : मंत्री

जनवाद टाइम्स 3 July 2024
Bihar News All newly appointed officers and personnel should complete the work of land survey with hard work and honesty: Minister
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

वैशाली जिला में भूमि सर्वेक्षण के लिए नव नियुक्त 374 अभ्यर्थियों के बीच वितरित किए गए नियुक्ति पत्र।.
हाजीपुर, 3 जुलाई। वैशाली के प्रभारी मंत्री उर्जा, योजना एवं विकास मंत्री श्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि नव नियुक्त सभी पदाधिकारी- कर्मी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें। भूमि सर्वेक्षण का समय पर कार्य पूरा करने वाले कर्मी पुरस्कृत किए जाएंगे। वे आज हाजीपुर के बिहार प्रशासनिक सुधारात्मक संस्थान (बीका) में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो,विशेष सर्वेक्षण लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित कुल 374 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2024 07 03 at 4.53.22 PM

उन्होंने कहा कि भूमि सर्वेक्षण का काम महत्वपूर्ण है और यह सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि बिहार में भूमि सर्वेक्षण कार्यक्रम को सफल एवं कालबद्ध संचालन के लिए राज्य स्तर पर विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, लिपिक एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन के दस हजार से अधिक पदों पर कर्मियों का नियोजन किया गया है।
वैशाली जिला में भूमि सर्वेक्षण के कार्य को सफल बनाने हेतु 12 विशेष सर्वेक्षण सहायक पदाधिकारी, 23 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, 26 विशेष सर्वेक्षण लिपिक और 313 विशेष सर्वेक्षण अमीन यानि कुल 374 कर्मियों को नियोजित किया गया है और उन्हें आज यहां नियुक्ति पत्र दी जा रही है।

WhatsApp Image 2024 07 03 at 4.53.18 PM
इस अवसर पर जिला समाहर्ता श्री यशपाल मीणा ने नव नियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे समयबद्ध तरीके से पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करें। भूमि सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो जाने पर ढेर सारे भूमि विवाद के मामले सुलझ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने जिला स्तर पर राजस्व के कार्यों का एक अनुश्रवण तंत्र विकसित किया है। यहां प्रतिदिन कार्य निष्पादन का मॉनिटरिंग किया जाता है। उन्होंने कहा कि आपका कार्य एवं व्यवहार ऑफिसर लाइक होना चाहिए।

Bihar News All newly appointed officers and personnel should complete the work of land survey with hard work and honesty: Minister

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने कहा कि भूमि विवाद को दूर करने के लिए भूमि सर्वेक्षण जरूरी है। वैशाली के हर एक थाना में प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद सुलझाने के लिए अंचलाधिकारी और थाना इंचार्ज द्वारा संयुक्त रूप से बैठक की जाती है।
आगत अतिथियों का स्वागत प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी श्री राजीव प्रकाश राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर बीका के निदेशक श्री नीरज कुमार झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज तथा कई अन्य पदाधिकारी के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news पशुपालन मंत्री रेणु देवी के प्रयास से मालदीव में मरे मजदूर की शव पहुंचा बेतिया
Next: Bihar News-वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान का शुभारंभ 4 जुलाई से 

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.