Bihar news केरला से आए दंपत्ति ने बेतिया से बच्ची को गोद लिया

Bihar news Couple from Kerala adopted a girl from Bettiah
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शहर के बानुछापर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की चर्चा हो रही है। यहां रह रहे मासूम बच्चों को कई देशी एवं विदेशी दंपतियों ने गोद लिया है। इसी कड़ी में केरल के दंपत्ति Mr.Santosh Kumar K & Mrs. Vibhita K. T. ने अपने संतान के रूप में 8 माह की बालिका को गोद लिया। बच्ची को पाकर केरला के दंपत्ति के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।Bihar news Couple from Kerala adopted a girl from Bettiah

मौके पर उपस्थित राजीव कुमार सिंह ए0डी0एम0, पश्चिम चंपारण ने बालिका को दत्तक ग्रहण आदेश देकर बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गोद दिया। संस्थान में बच्चों को गोद देते समय केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए खुशी मनाई जाती है और इस बालिका का भी दत्तक ग्रहण इसी प्रकार मनाया गया।

Bihar news Couple from Kerala adopted a girl from Bettiah

प्रभारी सहायक निदेशक श्रीमती रोचना माद्री ने बताया कि इस बालिका को गोद देकर 2018 से अब तक कुल 38 बच्चे देश एवं विदेश के दंपतियों द्वारा गोद लिए गए हैं। इस अवसर पर C.P.O. अजय पासवान एवं समन्वयक ब्रजेश कुमार पटेल सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

Trending News