Bihar News : जिला प्रशासन वैशाली और गंगा समिति ,नगर परिषद एवं नेहरू युवा केंद्र,वैशाली के संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस का आयोजन किया गया

Bihar News: Yoga Day was organized under the joint aegis of District Administration Vaishali and Ganga Committee, Municipal Council and Nehru Yuva Kendra, Vaishali.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार 

स्वयं एवं समाज के लिए योग के थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन नमामि गंगे घाट, कौनहारा, हाजीपुर में योग दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाजीपुर के स्थानीय विधायक अवधेश सिंह,प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता वैशाली विनोद कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त मो शम्स जावेद अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष आशुतोष कुमार दीपू,नगर परिषद के हाजीपुर सभापति संगीता कुमारी,सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम नंदन,जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज , समाजसेवी अवधेश सिंह सहित जिला के कई पदाधिकारी और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bihar News: Yoga Day was organized under the joint aegis of District Administration Vaishali and Ganga Committee, Municipal Council and Nehru Yuva Kendra, Vaishali.
कार्यक्रम में योग गुरु अमित स्वाभिमानी द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया और दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि जो लोग योग करते हैं, रोग उनसे दूर रहता हैं।कार्यक्रम में विधायक अवधेश सिंह द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

Bihar News: Yoga Day was organized under the joint aegis of District Administration Vaishali and Ganga Committee, Municipal Council and Nehru Yuva Kendra, Vaishali.
उपस्थित लोगों के बीच अपर समाहर्ता श्री बिनोद कुमार सिंह द्वारा गंगा स्वच्छता शपथ दिलाया गया । नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति,वैशाली सह नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, हाजीपुर सुशील कुमार द्वारा नागरिक के मौलिक कर्तव्य में वर्णित नदी संरक्षण के कर्तव्य निर्वहन के लिए आग्रह किया।उपस्थित लोगों के बीच जिला परियोजना पदाधिकारी (जिला गंगा समिति)मुनेश कुमार द्वारा बताया गया कि नदी हमारी जीवन रेखा होती है , हमें नदी किनारे अपनी उपस्थिति के समय ध्यान रहे की हम नदी को गंदा करने वाले में शामिल न हो कर स्वच्छता के अग्रदूत बने । हमे नदी में कूड़ा कचरा ,पॉलीथिन,पूजा का बचा हुआ अवशेष ,मूर्ति का अवशेष आदि नहीं डालना चाहिए। गंगा /नदी में स्नान करते समय साबुन शैंपू का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, वैशाली से जिला युवा अधिकारी श्वेता सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड से ऋतुराज ,जिला प्रशासन,नगर परिषद,हाजीपुर से नगर परिषद हाजीपुर से नगर कार्यपालक पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति,वैशाली सुशील कुमार,सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी मोहित अभिषेक,नगर प्रबंधक अभय कुमार निराला सहित कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Trending News