Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मझौलिया के लालसरैया नौतन के दक्षिणी तेलहुआ और मैनाटाँड़ के रामपुर में मनरेगा योजना में मस्टरोल में बन रही मजदूरों की फर्जी हाजिरी

जनवाद टाइम्स 12 June 2024
Bihar news Fake attendance of workers being made in the muster roll in MNREGA scheme in Lalsaraiya of Majhauliya, Dakshin Telhua of Nautan and Rampur of Mainaton
Share News
       

संवाददाता(मोहन सिंह) बेतिया

पश्चिमी चंपारण जिले में मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने वाली केन्द्र की मनरेगा योजना जिम्मेदारों के लिए दुधारू गाय साबित हो रही हैं। योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है, साथ ही रोज़गार गारंटी योजना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।मामला पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत लालसारैया पँचायत नौतन प्रखंड के दक्षिणी तेलुआ पँचायत और मैनाटाँड़ प्रखंड के रामपुर पँचायत का है

 

Bihar news Fake attendance of workers being made in the muster roll in MNREGA scheme in Lalsaraiya of Majhauliya, Dakshin Telhua of Nautan and Rampur of Mainaton

●लालसरैया पँचायत में हाजरी 121 की धरातल पर उपस्थिति 0●

मझौलिया प्रखंड के लालसरैया पँचायत में भट्टी पुल से पिच रोड तक पईन सफाई योजना में एनएमएमएस पर हर रोज 121 मजदूरों की हाजरी बनाई जा रही है लेकिन जब धरातल पर कार्यस्थल पर मुआयना किया गया तो वहां कोई भी मजदूर उपस्थित नही पाया गया।वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कभी कभी सुबह 8 से 10 लोग आते हैं और साइड पर फोटो खिंचवाकर चले जाते है।वही एनएमएमएस पर हर रोज 1 ही मजदूरों वाली फोटो लगाकर हर रोज 121 मजदूरों की हाजरी बनाई जा रही है।

 

●नौतन के दक्षिणी तेलहुआ में भी सरकारी पोखरा खुदाई में बन रही फर्जी हाजरी●

●हाथ मे न कुदाल न टोकरी मजदूर दिखा बनाई हाजरी●

नौतन प्रखंड के दक्षिणी तेलहुआ पँचायत में वार्ड नम्बर 2 में लूटन यादव के टोला सरकारी पोखरा का जीर्णोद्धार योजना में 100 मजदूरों की हाजरी एनएमएमएस पर बुधवार को बनाई गई थी।इस पँचायत में भी 1 ही फ़ोटो से एनएमएमएस पर 100 मजदूरों की हाजरी बनाई गई थी।वही धरातल पर मुआयना करने पर कोई मजदूर नही दिखा।वही एनएमएमएस पर अपलोड फोटो में भी मजदूरों के हाथों में न ही टोकरी दिखाई दे रही है न ही कुदाल

●मैनाटाँड़ के रामपुर पँचायत में पदाधिकारी की जानकारी के वाबजूद बन रही 64 मजदूरों की हर रोज बनाई जा रही फर्जी हाजरी●Bihar news Fake attendance of workers being made in the muster roll in MNREGA scheme in Lalsaraiya of Majhauliya, Dakshin Telhua of Nautan and Rampur of Mainaton

जिले के मैनाटाँड़ प्रखंड के रामपुर पँचायत में रामेश्वर गुरो के खेत से लेकर सुबा के खेत तक पईन सफाई योजना में हर रोज एनएमएमएस पर 5 से 6 महिलाओं वाली 1 ही फोटो को अपलोड किया जा रहा है लेकिन धरतल पर कहीं भी पईन सफाई कार्य नही दिख रहा है।वही अपलोड फोटो में भी खड़ी महिलाओं के हाथ मे न कुदाल है न टोकरी।वही सूत्रों के अनुसार रामपुर पँचायत में हर रोज बन रही फर्जी हाजरी की जानकारी स्थानीय मनरेगाकर्मी सहित पदाधिकारी को भी है।

●कौन है जिम्मेवार?क्या जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई?●

पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया, नौतन और मैनाटॉड प्रखंड के इन पंचायतों में हर रोज बन रही फर्जी हाजरी में अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों वाजिब मजदूरों की हकमारी करके फर्जी हाजरी बनाकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है?आखिर किनकी मिलीभगत से इतना लूट किया जा रहा है?क्यों जानकारी के वाबजूद भी लगातार लूट जारी है?सवाल तो कई है लेकिन अभी भी लोगों को जिला प्रशासन द्वारा इस मनरेगा लूट पर रोक लगाने और जांच करके कार्रवाई की उम्मीद है।अब देखना है कि क्या जिला प्रशासन हर रोज बन रही इस फर्जी हाजरी पर स्थलीय जांच कर कार्रवाई करता है या ऐसे ही मनरेगा लूट जारी रहेगी।क्रमशः….

Post navigation

Previous: Bihar news गंडक नदी में नाव से 793.32 लीटर अंग्रेजी शराब किया गया बरामद, कारोबारी फरार
Next: प्रतापगढ़ न्यूज : अचानक छप्पर के साथ घर में लगी आग घर का सारा समान जल कर राख। खाने को हुए मोहताज

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.