संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर ।
सभी 16 प्रखंडों के 2224 वार्ड में कुल 22240 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जाना ह
अभी तक 595 वार्ड में 6084 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जा चुके है
बाकी बच्चे कार्य एक महीने के भीतर होंगे पूरे।
हाजीपुर 9 जून।
ग्रामीण इलाके की सड़क और गलियां रात में रौशन रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना चलाई जा रही है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजना का ही हिस्सा है।

मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट 2 के तहत वैशाली जिले के हर गांव को इस योजना के तहत सोलर लाइट से जगमग किया जाएगा। इससे न सिर्फ रात में गांव की गली-चौराहे रौशन होंगे, बल्कि बिजली की भी बचत होगी। गांव के लोगों को रात में रौशन गलियों और राह पर आने-जाने में सुविधा होगी। इससे गांव की तस्वीर बदलेगी। समृद्धि और खुशहाली आएगी।
सोलर लाइट लगाने की जिम्मेदारी जो भी कंपनी को दी जा रही है, उसी को अगले 5 वर्ष तक इन लाइटों का रखरखाव भी करना है।
जिला पंचायती राज कार्यालय, वैशाली से प्राप्त आंकड़े के अनुसार वैशाली जिला में वितीय
वर्ष 2023 – 24 तक सभी 16 प्रखंडों में 278 पंचायत के 2224 वार्ड में 22240 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक 6084 सोलर लाइट अधिष्ठापित किया जा चुके हैं।

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने चयनित एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपने लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए बाकी बचे सोलर स्ट्रीट लाइट एक महीने के भीतर अधिष्ठापित करना सुनिश्चित करें, ताकि ग्रामीण जनता को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सके।
इस कार्य के लिए तीन एजेंसियों यथा मेसर्स श्री राम सागर कंस्ट्रक्शन, मेसर्स सन एनर्जी सॉल्यूशन तथा मेसर्स फोटोनिक्स वॉटर टेक प्राइवेट लिमिटेड को सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन का दायित्व दिया गया है।

प्राप्त आंकड़े के अनुसार महुआ प्रखंड के 92 वार्ड में 920, पातेपुर प्रखंड के 104 वार्ड में 1200, राजपाकर प्रखंड 52 वार्ड में 520 , जंदाहा प्रखंड के 57 वार्ड में 605, देसरी प्रखंड के 32 वार्ड में 320, भगवानपुर प्रखंड के 40 वार्ड में 399, वैशाली प्रखंड के 4 वार्ड में 40, लालगंज प्रखंड के 52 वार्ड में 517, चेहरांकला प्रखंड के 44 वार्ड में 439, गोरौल प्रखंड के 48 वार्ड में 474, हाजीपुर प्रखंड के चार वार्ड में 40, विदुपुर प्रखंड के 29 वार्ड में 320, राघोपुर प्रखंड के 12 वार्ड में 120, महनार प्रखंड के 9 वार्ड में 90 तथा सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के 8 वार्ड में 80 सोलर स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापित किया जा चुके हैं।