Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-हाजीपुर महुआ मार्ग के बिरना लखनसेन चौक पर बालू लदा हाईवे पलटा,एक की मौत दो जख्मी

जनवाद टाइम्स 30 May 2024
Bihar News-हाजीपुर महुआ मार्ग के बिरना लखनसेन चौक पर बालू लदा हाईवे पलटा,एक की मौत दो जख्मी
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /बेलकुणडा बोतला चौक

बुधवार की प्रात लगभग 8:00 बजे बालू से लदा हाईवा हाजीपुर महुआ मार्ग के बिरना लखन सेन (बोतला चौक) पर पलट गया जिससे एक व्यक्ति की मौत पर बालू लदे हाईवा से दबाकर हो गई। वहीं सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठे दो व्यक्ति जख्मी हो गए जो खतरे से बाहर बताए गए।

Bihar News-हाजीपुर महुआ मार्ग के बिरना लखनसेन चौक पर बालू लदा हाईवे पलटा,एक की मौत दो जख्मी

इस दुर्घटना में रामपुर रत्नाकर पंचायत के फतेहपुर निवासी स्व० जगन्नाथ सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष की मौत हाईव के पलटने से दबाकर हो गई। प्रत्यक्ष दर्शिओ ने बताया है कि हाईवा हाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी उसी वक्त स्व० जगन्नाथ सिंह का पुत्र अखिलेश सिंह दूध लेकर आ रहा था तथा सड़क किनारे जैसे ही रुका वैसे ही तेज रफ्तार की हाईवा पलटी मार दिया जिससे उसकी मौत बालू में दबने से हो गई।

Bihar News-हाजीपुर महुआ मार्ग के बिरना लखनसेन चौक पर बालू लदा हाईवे पलटा,एक की मौत दो जख्मी
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना महुआ पुलिस को दिया गया परंतु पुलिस की लापरवाही के कारण लगभग 2 घंटे विलंब से जेसीबी आया तब जाकर हाईवे को हटाया गया उसके बाद लाश को निकाला गया।
वहीं दो अन्य लोग
जख्मी हुए हैं लेकिन खतरे से बाहर है। उन दोनों को चोट लगी है। उन दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई और हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए सड़क जाम कर दिया गया। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दोनों ओर से लग गई । ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए डीएसपी महुआ के निर्देश पर अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर मंगवाया गया एवं लगभग 2 घंटे की करी मशक्कत कर समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया दर्जनों वाहन राजापाकर बाजार होकर महुआ की ओर निकले। वहीं सूचना पाकर डीएसपी महुआ सुमन सौरभ समेत सराय थाना राजापाकर थाना बरांटी थाना व महुआ थाने की पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझा बूझकर जाम को हटाया।

Bihar News-हाजीपुर महुआ मार्ग के बिरना लखनसेन चौक पर बालू लदा हाईवे पलटा,एक की मौत दो जख्मी

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। घटना स्थल पर ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। लाख समझाने के बाद भी परिजन शव से लिपटकर बिलख बिलख कर रो रहे थे। करीब 3 घंटे के बाद लगभग 11:00 बजे जाम को हटाया गया तथा वाहनों की लंबी कतार अपने-अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया।

Post navigation

Previous: Bihar news संजय जायसवाल के दबाव में माले नेता व मुखिया नवीन कुमार पर हुए फर्जी मुकदमा जिला प्रशासन वापस ले: सुनील कुमार राव
Next: Prayagraj News :प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन में हटाये जा रहे पोस्टर,बैनर व अन्य प्रचार सामग्री

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.