Bihar News-एनटीटी सत्र 2022-24 के द्वितीय वर्ष का चौथे पेपर की परीक्षा समाप्त

Bihar News-Examination of the fourth paper of the second year of NTT session 2022-24 is over  
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।

राजापाकर–बिगत पच्चीस मई से प्रारंभ हुई एनटीटी सत्र 2022-24 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओ का आज चौथे दिन अध्यापक शिक्षा विषय की परीक्षा शान्तिपूर्ण एवम कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई।

Bihar News-Examination of the fourth paper of the second year of NTT session 2022-24 is over

 स्थानीय गाजीपुर चौक स्थित  ज्योत्सना प्रिन्सी सिंह नर्सरी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के दो सौ बच्चों का ये फाइनल परीक्षा है। जो ऑल इन्डिया अर्ली चाईल्ड केयर एन्ड एजुकेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित करवाई जा रही है जो आगामी छ जुन तक चलेगी। ज्ञात हो की नई शिक्षा निति 2020 के अनुसार बाल वाटिका मे नर्सरी शिक्षक बनने के लिय एनटीटी ईसीसीई प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना आवश्यक है। और ये छात्र-छात्रा पिछले दो वर्ष से संस्थान  परिसर मे नियमित  क्लास कर के प्रशिक्षण लिये है‌। संस्थान  मे समय समय पर शैक्षणिक सेमिनार भी होते रहा है। इस वर्ष भी टीएल एम प्रदर्शनी मे बीपीएससी  टॉपर व वर्तमान मे असिस्टेंट कमिश्नर आयकर विभाग बिहार सरकार के सुधीर कुमार आये हुये थे।

Bihar News-Examination of the fourth paper of the second year of NTT session 2022-24 is over

 जिन्होंने  बच्चों के प्रतिभा को काफी सराहा था। साथ ही हर वर्ष आइएस डॉ रणजीत कुमार सिंह  भी संस्थान पर आकर बच्चों को मार्गदर्शन व हौसला बढाते रहे है। साथ हि इस संस्थान  से दर्जनो बच्चों का चयन बिहार के विभिन्न केन्द्रीय विधालयो मे नर्सरी शिक्षक पद पर हो चुका है। और आने वाले समय मे जब बिहार सरकार के विधालयो मे बाल वाटिका खोली जायेगी तो एनटीटी प्रशिक्षण उत्तीर्ण बच्चों के लिय एक बेहतर रोजगार का अवसर प्रदान होगा।

Trending News