Bihar news भितहा में 70 से अधिक घर जले

Bihar news भितहा में 70 से अधिक घर जले
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भितहा प्रखंड के परसौना पंचायत मुराडीह टाड और हथुअहवा पंचायत के हथुअहवा बीन टोली एवं हरिजन बस्ती में मंगलवार की दोपहर आग की कहर से लगभग 70 घर जल गए । जहां करोड़ो की सम्पति जल कर खाक हो गयी है। इस अग्निकांड में आधा दर्जन मवेशी जलने की खबर है। आग दोपहर परसौना के मुराडीह में लगी जहां पछिया हवा तेज होने के कारण आग पल भर में पूरे गाँव मे फैल गया। चारो तरफ ग्रामीणों की चीख पुकार मचने लगी। वही घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोरंजन शुक्ला , बीडीओ मनोज कुमार पड़ित , आरओ अमरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुच कर ग्रामीणों की सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। वही अभी मुराडीह की आग बुझाई ही जा रही थी तबतक हथुअहवा पंचायत के हथुअहवा बिन टोली एवं हरिजन बस्ती में भीषण आग लग गयी। ग्रामीणों ने बताया कि यहां एक परिवार में खाना बनाने के क्रम में आग लगी। जहां देखते ही देखते आग चारो तरफ फैल गयी। हथुअहवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता के अनुसार हथुअहवा में लगभग 60 घर सहीत 3 भैंस,आधा दर्जन मोटरसाइकिल ,दो दर्जन बकरी सहीत लाखों के सम्पत्ती जलकर खाक हो गयी।Bihar news भितहा में 70 से अधिक घर जले

वही परसौना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चन्दन गुप्ता ने बताया कि मुराडीह टांड़ में 10 धर सहीत 1भैस,1गाय,1मोटरसाइकिल,सहीत आधा दर्जन बकरी सहीत लाखों कि सम्मति जलकर खाक हो गयी। वही इस अग्निकांड में करोड़ो की सम्प्पति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक स्थानीय प्रशासन द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रखंड एवं स्थानीय थाना के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी एवं पुलिस के जवान घटना स्थल पर तैनात रहे। वही बेटी की शादी की तैयारी कर रहे अग्निपीड़ित खजांति गोड़, प्रसाद राम, बाढ़ू गोड़, भीखम राम ने बताया कि अगले सप्ताह में उन लोगो की लड़की की शादी थी लेकिन सब कुछ जल गया। सीओ ने बताया कि अभी अग्निपीड़ित की सूची नही बनी है।Bihar news भितहा में 70 से अधिक घर जले

जैसे ही आग पर पूणतः काबू पाया जाएगा तो तत्काल राजस्व कर्मचारी को तत्काल सूची तैयार कर अग्निपीड़ितों के बीच प्लास्टिक एवं अन्य सामान वितरण किया जाएगा।

Trending News