Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ठकराहा में भीषण आगजनी : 2 लापता 4 की मौत 

जनवाद टाइम्स 29 April 2024
Bihar News Massive fire in Thakraha: 2 missing, 4 dead
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत ठकराहा थाना क्षेत्र के जागीराहा पंचायत अंतर्गत महादलित बस्ती स्थित वार्ड संख्या 5 और 7 में सोमवार की दोपहर भीषण आग लग गई.आग लगी की वजह बिजली की शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।आगजनी की इस घटना में एक दुधमुंहे बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई.2 बच्चियां लापता बताया जा रही है।दर्जन भर बकरियां जल गई।गांव के बीचों बीचों गुजरी 11 हजार केवी की तार में एक ही समय अलग अलग 3 जगहों पर शॉर्ट सर्किट हुई,और आग की लपटों ने पछिया हवा के साथ पूरे गांव को अपने चपेट में ले लिया,और आधे घंटे की आगजनी में लगभग 250 घर जल कर खाक हो गए। ग्रामीणों से मिली सूचना पर ठकराहा में मौजूद अग्निशमन की वाहन मैके पर पहुंच गई,बीडीओ अजीत सिंह, सीओ सुमित राज और थानाध्यक्ष भी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे,आग को बेकाबू देख बगहा फायर स्टेशन से अधिकारियो ने बड़ी दमकल को मंगवा।दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग नियंत्रित हो गई।Bihar News Massive fire in Thakraha: 2 missing, 4 dead

आगजनी की इस घटना में अपने बच्चो को घर से बाहर निकालने के दौरान राजेंद्र राम दीपक राम आग के जद में आ गए जिससे 45 वर्षीय राजेंद्र राम और उनकी 5 वर्षीय और दुधमुंही पोती जल कर भस्म हो गए तथा कमरे में धुंवा और तापीस के कारण दम घुटने से दीपक राम की मौत हो गई।तथा 14 वर्षीय बुल्ट राम और जनक राम आग में झुलस गए जिनका इलाज पीएचसी में चल रहा जबकि शंभू बल्ट राम को रेफर कर दिया गया।बचाव कार्य में जुटे लोगो ने बताया कि सिलेंडर फटने की वजह हुई धमाका की वजह से अफरातफरी के कारण बचाब कार्य में दिक्कतों का समाना करना पड़ा धमाके से उड़ी चिंगारी आस पास के गांव तक पहुंच गई जिसे तत्परता से ग्रामीणों ने बुझा दिया जिससे दूसरे गांव जलने से बच गए। मुखिया चंद्रबाबू ने बताया कि आग में जलने 4 लोगो की मौत हो गई है और जितेंद्र यादव की 4 वर्षीय 5 वर्षीय पुत्री सपना और कल्पना लापता है।जबकि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 में रखे सभी कागजात व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गए है।Bihar News Massive fire in Thakraha: 2 missing, 4 dead

Post navigation

Previous: Bihar news बिजली से आग लगने पर कपड़ा की तीन दुकान जलकर हुई राख
Next: Agra News नच ले आगरा में प्रतिभागियों ने मचाई धूम,शारदा वर्ल्ड स्कूल ने समूह नृत्य में पाया प्रथम स्थान

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.