Prayagraj News :जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील सोरांव के मऊआइमा ब्लॉक के दो अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं दो हॉस्पिटल सील

Prayagraj News: During the joint action of the district administration and health department, two ultrasound centers and two hospitals of Mauaima block of Tehsil Soraon were sealed
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान तहसील सोरांव के मऊआइमा ब्लाक में दो अल्ट्रासाउण्ड सेण्टर तथा दो हास्पिटल सील किया गया। उपजिलाधिकारी सोरांव डा0 गणेश कनौजिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी (पी0सी0पी0एन0डी0) डा0 अरूण कुमार तिवारी तथा सब नोडल, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, पंकज कुमार पाण्डेय, के नेतृत्व में आज दिनांक-27.4.2024 को टीम द्वारा सर्वप्रथम मऊआइमा ब्लाक के पूजा अल्ट्रासाउण्ड सेण्टर का निरीक्षण किया गया जहां पर बगैर चिकित्सक के टेक्नीशियन के द्वारा अल्ट्रासाउण्ड संचालित किया जा रहा था।

Prayagraj News: During the joint action of the district administration and health department, two ultrasound centers and two hospitals of Mauaima block of Tehsil Soraon were sealed

पूजा हास्पिटल में 4 सीजर के मरीज एडमिट थे किन्तु कोई चिकित्सक/प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टॉफ न होने के कारण उपजिलाधिकारी सोरांव के निर्देश पर अल्ट्रासाउण्ड सेण्टर सहित हास्पिटल को सील करते हुए हास्पिटल के पंजीकरण को निलम्बित कर दिया गया। पुनः टीम द्वारा कोहली स्कैनिंग सेण्टर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कोई चिकित्सक नही मिला, जिसके कारण कोहली स्कैनिंग सेण्टर को भी सील कर दिया गया। कोहली स्कैनिंग सेण्टर के बगल में स्थित राज हास्पिटल में मरीज तो एडमिट थे किन्तु कोई चिकित्सक/पैरामेडिकल स्टॉफ न होने के कारण इसे भी सील करते हुए राज हास्पिटल का पंजीकरण निलम्बित कर दिया गया।Prayagraj News: During the joint action of the district administration and health department, two ultrasound centers and two hospitals of Mauaima block of Tehsil Soraon were sealed

अधोहस्ताक्षरी द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यवाही अब निरन्तर चलेगी। जिन अल्ट्रासाउण्ड सेण्टर द्वारा अभी तक शपथ-पत्र नहीं दिया गया है। वह शीघ्रातिशीघ्र सब नोडल पी0सी0पी0एन0डी0टी0, को शपथ-पत्र देना सुनिश्चित करें।.

Trending News