Bihar news एस एस बी ने 6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा

Bihar news एस एस बी ने 6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमावर्ती चौकी एफ – समवाय पचरौता अपने कार्यक्षेत्र में विशेष नाका कमांडर जय प्रकाश अपनी टीम और भाँगहा थाना पुलिस टीम ने सामान्य लोक सभा चुनाव की चौकासी बढ़ाते हुए संयुक्त गस्त एवं नाका लगाया l नाका के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर जसौली गाँव के समीप शीतला माता मंदिर के पास जंगल के रास्ते नेपाल से भारत लाते हुए 06 किलोग्राम अबैध मादक पदार्थ गांजा के साथ अभियुक्त को धर दबोचा गया l

Bihar news एस एस बी ने 6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा
समवाय प्रभारी- रमेश चंद्र थवाल, समवाय कमांडर द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह विशेष नाका लगाया गया था l जिसमे पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रियाजुल मियां उम्र 33 वर्ष पुत्र रैफुल मियां, ग्राम – धुमाटांड, पोस्ट – सिसवा, थाना- भाँगहा, जिला – प. चम्पारण, (बिहार) के रूप मे की गई है l पकडे गए अभियुक्त को मय अबैध मादक पदार्थ 06 किलोग्राम गांजा सहित नजदीकी थाना – भाँगहा को सुपुर्द करते हुए न्यायिक हिरासत में दिया गया है lBihar news एस एस बी ने 6 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को धर दबोचा

Trending News