Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News मण्डलायुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाद, ग्वालियर रोड, आगरा में बने बूथों का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 10 April 2024
Agra News मण्डलायुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाद, ग्वालियर रोड, आगरा में बने बूथों का किया निरीक्षण
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा.09.04.2024/जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न, सकुशल व शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त महोदया ने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी के अन्तर्गत ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित मतदेय स्थल संख्या-250, 251 व 252 का स्थलीय निरीक्षण कर मतदेय स्थल पर मतदान के दिन से पहले मूलभूत सुविधायें यथा- फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, रैंप, प्रकाश व्यवस्था आदि को सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Agra News मण्डलायुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाद, ग्वालियर रोड, आगरा में बने बूथों का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त महोदया ने उपस्थित ग्रामवासियों से वार्ता कर मतदान के बारे में जानकारी की, जिस पर ग्रामवासियों ने बताया कि मतदान प्रायः शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होता है और अभी तक किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। मण्डलायुक्त ने विगत लोकसभा तथा विधान सभा के चुनाव में मतदान प्रतिशत की जानकारी प्राप्त की, जिसमें बताया गया कि यहां लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। मण्डलायुक्त महोदया ने भयमुक्त होकर मतदान करें और अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं को मतदान करने के लिये प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। मण्डलायुक्त ने संबंधित पुलिस अधिकारी से किसी प्रकार के कोई विवाद, दबाव, झगडे, परेशानियां आदि तो नहीं हैं के बाबत पूछताछ की । मंडलायुक्त महोदया ने मौके पर तीनों मतदान स्थलों के बीएलओ को तलब कर वोटर पर्ची को मतदाताओं को घर-घर जाकर वितरण करने, किसी भी पात्र व्यक्ति का मतदाता सूची से नाम न छूटने, सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए, मंडलायुक्त महोदया ने ग्रामवासियों से वोटर लिस्ट के संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत के बाबत पूछा, उपस्थित लोगों ने मतदाता सूची से किसी भी प्रकार की समस्या न होने की बात कही।

Agra News मण्डलायुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाद, ग्वालियर रोड, आगरा में बने बूथों का किया निरीक्षण
निरीक्षण में जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी,अपर पुलिस आयुक्त श्री केशव कुमार चौधरी, अपर जिलाधिकारी ( नगर) श्री अनूप कुमार अपर जिलाधिकारी ( न्यायिक ) प्रभारी अधिकारी स्वीप श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर नवोदिता शर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में पहुंचकर, अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश
Next: Bihar News-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर परिसर में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा के अंतर्गत गर्भवती माता की हुई जांच

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.