Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में पहुंचकर, अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 10 April 2024
Agra News मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में पहुंचकर, अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश
Share News
       

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा.09.04.2024/लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के बैकुंठी देवी, कन्या महाविद्यालय में “आगरा करेगा मतदान“ शीर्षक पर आधारित स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मण्डलायुक्त महोदया एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Agra News मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में पहुंचकर, अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त महोदया श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने कहा कि स्लोगन, मेंहदी, रंगोली, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है, उन्होंने नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस नाटक के माध्यम से आप लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिये जो प्रयास किया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है, उन्होंने कहा कि वैसे तो हमारे देश में कई प्रकार के त्यौहार मनाये जाते हैं, जो समुदाय को आपस में जोड़ने का काम करते हैं, लेकिन लोकतंत्र का यह पर्व सभी नागरिकों को एक साथ जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों की तो बात करते हैं, परन्तु अपने कर्तव्यों को भी निभानें की आवश्यकता है, जिससे हम अपने देश को आगे बढ़ाने में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं, इसी तरह लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग करना भी हमारे कर्तव्यों में आता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं से अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये अपने परिवार, आस-पड़ोस और समुदाय आदि में लोगों को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिये प्रशासन प्रतिबद्ध है, उन्होंने यह भी कहा कि देश व प्रदेश में विकास के लिये सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु अवश्य मतदान करें और दिनांक 07 मई को स्वयं तो मतदान करें ही, अधिक से अधिक मतदाताओं से मतदान भी करायें।
उक्त कार्यक्रम को जिलाधिकारी श्री भानु चन्द्र गोस्वामी जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक करना है। उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय द्वारा निभाई गई महती भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मतदान के लिये जागरूक करने में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिये युवा आगे आयें और वोट करने के साथ-साथ अपने सम्बन्धियों को भी मताधिकारी का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने छात्राओं से अपेक्षा व्यक्त की कि मतदान जागरूकता अभियान सिर्फ इसी प्रांगण के अन्दर सीमित न रहे बल्कि इसको आगे ले जाने के लिये सोशल मीडिया जैसे- फेसबुक, ट्वीटर, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप गु्रप इत्यादि का भी प्रयोग करें, जिससे यह अभियान अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने यह भी अपील की कि प्रत्येक छात्रा यह प्रण लें कि मतदान दिवस 07 मई को कम से कम 50 लोगों के द्वारा मतदान करायें और मतदान के बाद उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड करें।

Agra News मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में पहुंचकर, अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश
उक्त के पूर्व मण्डलायुक्त महोदया व जिलाधिकारी महोदय द्वारा संयुक्त रूप से महाविद्यालय परिसर में आयोजित स्लोगन, मेंहदी, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात् कार्यक्रम में स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर एक लघु नाटिका प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया और देखा गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्रा कल्पना ठाकुर द्वारा “मेरा वोट पहले मेरे देश को“ पर आधारित गीत प्रस्तुत कर युवाओं को मतदान के लिये जागरूक किया गया तथा मण्डलायुक्त ने स्लोगन प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिये कविता, मोनिका व भावना को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इसी क्रम में मेंहदी प्रतियोगिता में सोना कुमारी व समीक्षा, शालिनी दीक्षित व गोल्डी यादव, मोनिका, चंचल, अदिति चौहान, रंगोली प्रतियोगिता में दीक्षा शर्मा, जया सुमन बुलबुल व सलोनी, भावना, दिव्या, पोस्टर प्रतियोगिता में बबिता, स्वेच्छा एवं अनामिका व कृतिका सहित नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों को भी मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया। उक्त के उपरान्त मण्डलायुक्त महोदया द्वारा शिक्षकों, छात्राओं आदि को मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 पूनम सिंह द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।Agra News मण्डलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी जी ने बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में पहुंचकर, अधिक से अधिक मतदान करने का दिया संदेश

उक्त अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री केशव चौधरी, अपर जिलाधिकारी(नगर) श्री अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र सिंह, प्राचार्य/चीफ कमिश्नर एन.एस.एस. डा0 अनिल वशिष्ठ सहित भारी संख्या में महाविद्यालय की छात्रायें व शिक्षक/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News जूता निर्माण की अदभुत कला से देवकी नन्दन फिर मैदान में (शू डिज़ाइनरसोन ने ही बनाये हैं, फिल्म मैदान के लिए जूते)
Next: Agra News मण्डलायुक्त ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाद, ग्वालियर रोड, आगरा में बने बूथों का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.