Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद-उल-फितर(ईद) के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 8 April 2024
Prayagraj News: A meeting was held under the chairmanship of Police Commissioner and District Magistrate regarding the safe completion of the festivals of Chaitra Navratri, Ram Navami and Eid-ul-Fitr.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा एवं जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी एवं ईद-उल-फितर(ईद) व अन्य पर्वों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

WhatsApp Image 2024 04 08 at 3.00.45 PM
बैठक में पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान कोई भी ऐसा आयोजन न करें, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो। उन्होंने कहा है कि कोई भी नई परंपरा की शुरूआत न होने पाये। परम्परागत ढंग से ही पर्वों को मनाया जाये। उन्होंने संवेदनशील स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण किए जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News: A meeting was held under the chairmanship of Police Commissioner and District Magistrate regarding the safe completion of the festivals of Chaitra Navratri, Ram Navami and Eid-ul-Fitr.

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, अपर नगर मजिस्टेªटों एवं सभी एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभागार में उपस्थिति व्यापारियों, पीस कमेटी के पदाधिकारियों, सम्भ्रांत नागरिकों को आश्वस्त किया कि साफ-सफाई, विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से सम्बंधित व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा है कि कोई भी नई परंपरा की शुरूआत न होने पाये। परम्परागत ढंग से ही पर्वों को मनाया जाये। उन्होंने इस अवसर पर बैठक में उपस्थिति सभी गणमान्य व्यक्तियों से बढ़-चढ़कर मतदान करने व अन्य लोगो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को मतदाता शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक सभी पर्वों को मनाये जाने की अपील की है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री एन0 कोलांची के साथ सभी डीसीपी, अपर जिलाधिकारीगणों के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा पीस कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज रमजान के 27 वें रोजे पर मस्जिदों में हुआ कलाम पाक मुकम्मल,मांगी गई खैरों बरकत की दुआएं
Next: Prayagraj News :मतदान के प्रति लोगो को जागरूक किए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विद्यालयों में मानव श्रृंखला, मतदाता जागरूकता रैली सहित अन्य कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.