Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी के निर्देशन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है

जनवाद टाइम्स 6 April 2024
प्रयागराज समाचार:जिलाधिकारियों के निर्देशन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

वर्तमान समय में मतदाता जागरूकता अभियान जिला अधिकारी प्रयागराज के निर्देशन में चलाया जा रहा है इसी क्रम में सिविल लाइंस व्यापार मंडल, सिविल सिविल डिफेंस, टेंपो टैक्सी यूनियन के साथ एक संयुक्त बैठक का आयोजन विकास भवन में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री बीएन सिंह प्रयागराज के द्वारा की गई इस बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के द्वारा यह बताया गया कि पूरे भारतवर्ष में प्रयागराज के शहर उत्तरी में मतदान का प्रतिशत सबसे कम होता है अतः मतदाता जागरूकता की बहुत आवश्यकता है।प्रयागराज समाचार:जिलाधिकारियों के निर्देशन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है

मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें
इस बैठक में प्रतिभाग करते हुए केंद्रीय व्यापार मंडल एवंसिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि जो नई-नई हाउसिंग सोसाइटीज बन गई हैं उनमें जो लोग निवास कर रहे हैं उनके मतदाता पहचान पत्र अभी तक नहीं बन पाए हैं और मतदाता सूची में इस प्रकार की बहुत सी कमियां हैं जिसके कारण यहां के निवासी मतदान केंद्र तक जाकर लिस्ट में अपना नाम नहीं देख पाते हैं और बिना मतदान किया वापस आ जाते हैं महामंत्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि इस बार 25 मई को मतदान दिवस पर चिलचिलाती धूप होगी अतः मतदान केदो पर ठंडे पानी की सुविधा प्रदान की जाए सिविल लाइंस व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा ने कहा कि निर्वाचन तिथि के पहले निर्वाचन की पर्चियां मतदाताओं तक पहुंच जाएं ताकि उन्हें यह विश्वास हो जाए कि हमें अपने मतदान बूथ से बिना मतदान किया निराश नहीं लौटना पड़ेगा अंत में वहां पर उपस्थित सभी को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई।

प्रयागराज समाचार:जिलाधिकारियों के निर्देशन में मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है
इसी क्रम में आज केंद्रीय व्यापार मंडल सिविल लाइंस व्यापार मंडल एवं प्रयागराज ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक अध्यक्ष कार्यालय खरबंदा परिसर में आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने अपने सभी पदाधिकारियो से मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करने का आग्रह किया महामंत्री शिव शंकर सिंह ने कहा कि मतदान का पर्व महापर्व है प्रत्येक नागरिक को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा ने कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक को मत देने का समान अधिकार प्राप्त है एवं प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी जिम्मेदारी समझ कर मतदान अवश्य करना चाहिए उपाध्यक्ष संदीप कटयाल ने कहा कि हम सभी व्यापारी अपनी दुकानों पर मतदान जागरूकता से संबंधित स्टीकर लगवाएंगे सरदार रणवीर सिंह ने कहा कि हम लोग अपनी दुकानों, व्यापारिक स्थलों पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक से मतदान करने की अपील करेंगे डॉक्टर सुभाष यादव ने कहा कि मैं अपने क्लीनिक में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से अपील करूंगा की मतदान अवश्य करें , एवं मतदान अवश्य करें स्टीकर भी लगाऊंगा और अपने मरीज से मतदान अवश्य करने का अनुरोध भी करूंगा कोषाध्यक्ष शशांक जैन ने कहा कि मैं अपने प्रतिष्ठान में आने वाले सभी पुरुषों एवं नारियों से मतदान के संबंध में उनके दायित्व का बोध करवाऊंगा एवं मतदान करने का निवेदन करूंगा उपाध्यक्ष रितेश सिंह ने कहा हम लोग इसके संबंध में समय-समय पर जनसंपर्क करके एवं अन्य कार्य करके मतदान में जागरूकता के संबंध में प्रयास करेंगे
इस सभा में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुशील खरबंदा महामंत्री शिव शंकर सिंह आशीष अरोड़ा डॉक्टर सुभाष यादव संदीप कटयाल शशांक जैन ,सरदार रणवीर सिंह, रितेश सिंह, विशाल कनौजिया, रघुनाथ द्विवेदी, आशु गोस्वामी, अमित केसरवानी, कैलाश करेरा ,मोहित चोपड़ा आदि बड़ी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे

Post navigation

Previous: Agra News बाबू जगजीवन राम जी की 117 वी जयंती मनाई ,बाबू जगजीवन राम सच्चे देशभक्त तथा दलितों के हित रक्षक थे
Next: Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर में बनाये गये विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.