Prayagraj News :विश्व जल दिवस – ‘शांति के लिए जल’ पर आयोजित हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम

Prayagraj News: World Water Day - Seminar organized on 'Water for Peace'  
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला गंगा समिति प्रयागराज के अतंर्गत वन विभाग द्वारा आज विश्व जल दिवस – ‘शांति के लिए जल’ थीम पर संगोष्ठी कार्यक्रम का अयोजन किया गया l कार्यक्रम में उप प्रभागीय अधिकारी संगीता , जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह , कंपाइलर आशुतोष शुक्ला, स्टेनो एच सी शुक्ला, आलोक पांडेय एवम समस्त वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे l

IMG 20240323 WA0046 कार्यक्रम में उप प्रभागीय अधिकारी ने कहा पानी हर जीवित प्राणी के लिए मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है और पानी के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते l भविष्य के लिए जल बचना अत्यंत जरूरी है ताकि आने वाले पीढ़ी और भविष्य सुरक्षित रह सकेl डीपीओ ने बताया वर्षा जल संचयन जल संरक्षण के लिए उपयोग की जाने वाली सर्वोत्तम विधियों में से एक है। वर्षा जल को बर्बाद ना करके वर्षा जल को तालाबों के माध्यम से सहेजने का प्रयास करना चहिए तथा नमामि गंगे अभियान के तहत लगातार नदिया एवं सहायक नदियों को बचाने के लिए आम जनमानस में चेतना लाने हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैl

Prayagraj News: World Water Day - Seminar organized on 'Water for Peace'

 

कंपाइलर आशुतोष शुक्ला ने कहा इस विश्व जल दिवस पर, हम सभी को पानी के लिए एकजुट होने और शांति के लिए पानी का उपयोग करने, एक अधिक स्थिर और समृद्ध कल की नींव रखने की जरूरत है। स्टेनो ने कहा की अपने जीवनशैली में पानी संरक्षण हेतु छोटे छोटे बदलाव कर हम जल को बचाने का प्रयास कर सकते है l आलोक पांडेय ने कहा पानी की बचत और संरक्षण के लिए, पानी के पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग को अपनाया जाना चाहिए तथा कार्यक्रम का समापन जल शपथ दिला कर किया l

Trending News