Bihar News-राजापाकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।
थाना परिसर में गुरुवार को होली रमजान लोकसभा चुनाव व भारतीय नागरिकता कानून के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक हुई।

Bihar News- Peace committee meeting was organized in Rajapakar police station premises बीडीओ आनंद प्रकाश अंचलाधिकारी गौरव कुमार व थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की मौजूदगी में कई निर्णय लिए गए और हर हाल में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए उपस्थित शांतिप्रिय नागरिकों से अपील की गई। होली में हुड़दंग न हो साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। ‌होली के मौके पर डीजे बजाने की मनाही की गई।

Bihar News- Peace committee meeting was organized in Rajapakar police station premisesरमजान का विशेष ख्याल रखने होलिका दहन में हंगामा करने से परहेज़ करें आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, अर्जून सिंह त्यागी, महेंद्र गुप्ता, बाकरपुर के पूर्व मुखिया दीपक सिन्हा, बजरंग सिंह, गुड्डू सिंह, महेश साह, बखरी बराई के मुखिया अशरफ अली,डा एम के पाशा, पैक्स अध्यक्ष जयपत प्रसाद सिंह, श्री भगवान सिंह आदि उपस्थित हुए।

Trending News