Agra News होली उत्सव में 50 से अधिक मरीजों ने खेली फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल

Agra News होली उत्सव में 50 से अधिक मरीजों ने खेली फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल
Share News

संवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

आगरा। एक समय जो लोग घुटने के ऑपरेशन कराने से डरते थे और चंद कदम चलने में घबराते थे। वो लोग होली उत्सव में अपने डॉक्टर धीरज दुबे के साथ ब्रज के लोक गीतों पर ठुमके लगते हुए नज़र आये। मौका था फतेहाबाद रोड स्थित होटल अमर में आयोजित होली मिलन समारोह का। शहर में घुटनों का ऑपरेशन करा चुके मरीजों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जयपुर से आये घुटना प्रत्यारोपण सर्जन डॉ. धीरज दुबे ने मरीजों के माथे पर चंदन और अबीर गुलाल लगाकर होली के त्यौहार की शुरूआत की। उन्होंने ने बताया कि कार्यकम का उद्देश्य उन मिथ्य को तोड़ना जिसके कारण लोग घुटने का ऑपरेशन कराने से घबराते हैं। पानी की कठोरता के कारण पश्चिम उप्र में जोड़ों की समस्या अधिक है। होली उत्सव में 50 से अधिक लोगों ने अपने परिवारीजनों संग जमकर धमाल मचाया। जिसमें किसी ने राधा कृष्ण पर आधारित छंद, दोहे तो किसी ने होली के लोकगीत गाए साथ ही अपने अनुभव भी साझा किए। फूलों की होली व मरीजों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का प्रबंधन सर्वी इवेंट्स ने किया ।Agra News होली उत्सव में 50 से अधिक मरीजों ने खेली फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल

*मरीज बोले- ऐसा लगा जैसे हम है युवा*
मरीजों ने बताया कि उसने आज तक ऐसा कभी नहीं देखा कि अपना शहर छोड़ कर इतने बड़े डॉक्टर्स आगरा आकर मरीजों को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दे रहे हो।

Agra News होली उत्सव में 50 से अधिक मरीजों ने खेली फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल घुटने बदलने के बाबजूद होली के हुल्लड़ में ऐसा लग रहा है जैसे हम युवा अवस्था में है। इस अवसर पर डॉ. हितेश यादव, डॉ. योगेश जादौन, डॉ. रवि शेखावत, डॉ. ललित तोमर, डॉ. सचिन मिश्रा, ज्योति भाटी आदि मौजूद रहे।

Trending News