Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क राजकीय उद्यान, प्रयागराज में 9,10 व 11मार्च को आयोजित मंडलीय फल, शाक भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 10 March 2024
Prayagraj News: Inauguration of Divisional Fruit, Vegetable and Flower Exhibition organized on 9,10 and 11 March in Amar Shaheed Chandrashekhar Azad Park State Park, Prayagraj.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क, राजकीय उद्यान, प्रयागराज में दिनांक-09, 10 व 11 मार्च 2024 को आयोजित मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री रवीन्द्र गोयल, महाप्रबन्धक उत्तर मध्य रेलवे द्वारा फीता काटकर किया गया।IMG 20240310 WA0008

मुख्य अतिथि द्वारा अवगत कराया गया कि फल, शाकभाजी एवं पुष्प मानव जीवन का आधार है। पुष्पों के बिना मानव जीवन नीरस रहता है। पुष्प प्रेम के प्रतीक के साथ-साथ भाषा एवं मन की भावनाओं का भी द्योतक है। मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने अपने उद्बोधन में कहा कि बसन्त के मौसम में आयोजित होने वाली मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी का शहर के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय फूलों की ब्लूमिंग चरम पर होती है और लोग विभिन्न प्रकार के फूलों एवं उनसे निर्मित कलाकृतियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में एकत्र होते है। जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने भव्य पुष्प प्रदर्शनी के आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। उप निदेशक उद्यान द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रदर्शनी में मण्डल के सभी जनपदों से प्रगतिशील किसान, उद्यान प्रेमी बड़ी उत्साह से अपने प्रदर्शों को प्रदर्शित किये हैं। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए अगली बार और उत्साह से प्रदर्शनी में भाग लेने हेतु उनका आहवान किया।Prayagraj News: Inauguration of Divisional Fruit, Vegetable and Flower Exhibition organized on 9,10 and 11 March in Amar Shaheed Chandrashekhar Azad Park State Park, Prayagraj.

उद्घाटन सत्र में मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजा एवं नगर मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह उपस्थित थे। उद्घाटन सत्र का संचालन श्री विजय किशोर सिंह द्वारा किया गया। अधीक्षक, राजकीय उद्यान, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज श्री उमेश चन्द्र उत्तम द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शनी को कुल-26 भागों में विभक्त किया गया था। जिसमें कुल-370 प्रतियोगियों ने 1622 प्रविष्टियॉं प्रदर्शनी में लगायी। इसमें गमलों में मौसमी फूल, जैसे, जेरेनियम, फ्लाक्स, बरवीना, डहेलिया, कलेडुला, आदि शोभाकार एवं हरे-भरे पौध,कैक्ट्स एवं सकुलेन्ट पौधे, गमलों में सब्जियों के पौध गुलाब व अन्य पुष्पों के कट फ्लावर, महिलाओं व बच्चों द्वारा निर्मित पुष्प विन्यास/आकृतियॉं फलों के बने पदार्थ, बोनसाई, शहद, फोटोग्राफी व पेन्टिंग आदि की प्रतियोगितायें की गयी। इसके पूर्व में बंगलों के जजिंग का कार्य भी उद्यान विशेषज्ञों द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण पुष्पों द्वारा निर्मित विभिन्न आकृतियॉं थी। श्री उत्तम द्वारा बताया गया कि यह पुष्प प्रदर्शनी प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक प्रतिदिन आम जनमानस के लिए खुले रहेगी। प्रदर्शनी के विजेताओं को दिनांक-11.03.2024 सोमवार को सायं 05:00 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के मा0 सदस्य के द्वारा सम्बंधित विभागों की बच्चों से जुड़ी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी
Next: Bihar News-अष्टयाम यज्ञ के लिए निकाली गयी कलश यात्रा 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0019
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: जाफरपट्टी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जाफरपट्टी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को प्राकृतिक खेती व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.