Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News आयुष्मान भारत योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल करीब एक लाख राशन कार्ड धारकों का बनेगा गोल्डन कार्ड:गरिमा

जनवाद टाइम्स 3 March 2024
Bihar News Under the Ayushman Bharat scheme, a total of about one lakh ration card holders of the municipal corporation area will be given golden cards: Garima.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 17 में स्थित ऐतिहासिक हजारी मल धर्मशाला परिसर में रविवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयोजित गोल्डन कार्ड बनाने के विशेष शिविर का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने उद्घाटन किया।

Bihar News Under the Ayushman Bharat scheme, a total of about one lakh ration card holders of the municipal corporation area will be given golden cards: Garima.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की आम जनता को सरकार से उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। अब केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त निर्णय से सभी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया गया है। ताकि प्रत्येक लक्षित अर्थात राशन कार्ड धारक व उनके परिजन पांच लाख रुपए तक की इलाज सुविधा नि:शुल्क प्राप्त कर सकें। इसके लिए दो मार्च से ही अपने पूरे जिले के साथ सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानों के पास विशेष शिविर लगाना शुरू किया गया है। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के आलोक में महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल करीब एक लाख राशन कार्ड धारकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों के डेटाबेस में राशन कार्ड धारकों का निबंधन है, इसलिए गोल्डन कार्ड से वंचित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करते हुए इसका संचालन आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ एकीकृत प्लेटफार्म पर किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के लाभुकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इसकी प्रक्रिया भी इसी अभियान के साथ शुरू हो चुकी है। महापौर ने बताया कि नि:शुल्क इलाज और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिन आवश्यक कागजात की जरूरत होगी, उनमें पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी परिवार के नाम भेजा पत्र अथवा व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

Bihar News Under the Ayushman Bharat scheme, a total of about one lakh ration card holders of the municipal corporation area will be given golden cards: Garima.श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा सीएससी संचालकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत दो मार्च को विशेष अभियान के तहत कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद सीएससी संचालकों के सेंटर पर नियमित रूप से कार्ड बनाए जाएंगे।

Post navigation

Previous: Bihar News-भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने बिदुपुर थाना प्रभारी से मुलाकात किये
Next: Bihar News प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने किया समीक्षात्मक बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.