Bihar News-उच्च विद्यालय राजापाकर में मतदान जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Bihar News- Painting competition was organized in Rajapakar High School for voting awareness.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रशासन विभिन्न प्रकार के जागरूक अभियान चला रहे हैं ताकि एक-एक मतदाता अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग कर सके।जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर मतदान जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को प्लस टू उच्च विद्यालय राजापाकर के प्रभारी प्राचार्य केशव नारायण राय के नेतृत्व में विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Bihar News- Painting competition was organized in Rajapakar High School for voting awareness. दर्जनों बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने चुनाव से संबंधित विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाया। बच्चों ने बूथ मतदाता ईवीएम मशीन के अलावा संबंधित एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाया।प्रभारी प्राचार्य श्री राय ने बताया की पेंटिंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है व अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।बच्चों ने पेंटिंग के सहारे खासकर अपने अभिभावकों एवं लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना व प्रोत्साहित करना है।Bihar News- Painting competition was organized in Rajapakar High School for voting awareness.

पेंटिंग चित्रों में बच्चों ने मतदाता के अधिकार बताएं तथा वोट जरूर करें इसका संदेश दिया।पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी राखी कुमारी मनीष कुमार मोहम्मद शकील रोशन कुमार विजय कृष्ण समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं को प्रभारी प्राचार्य समेत शिक्षकों में रविंद्र कुमार रवि रूपा कुमारी कुमारी पल्लवी प्रीति कुमारी कामिनी कुमारी शिदारा शबनम शबनम खानम आदि ने सहयोग प्रदान किया है।

Trending News